क्या होता है नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में अंतर

कुलदीप राघव

May 3, 2023

4 और 11 मई को निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में 4 और 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोटिंग होगी। प्रदेश की जनता नगर निगम के मेयर और पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभासद के लिए वोट करेगी।

Credit: BCCL/Social-Media

17 नगर निगम में चुनाव

यूपी में कुल 17 नगर निगम यानी महापालिका, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के लिए चुनाव होने हैं। क्या आपको पता है कि इन तीनों में क्या अंतर होता है।

Credit: BCCL/Social-Media

क्या होता है नगर निगम

किसी क्षेत्र को नगर निगम बनने के लिए वहां की जनसंख्या कम से कम 5 लाख होनी चाहिए। नगर निगम के प्रमुख को महापौर या मेयर कहा जाता है।

Credit: BCCL/Social-Media

ये हैं 17 नगर निगम

यूपी में शाहजहांपुर, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, मुरादाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर और वाराणसी यूपी के सभी 17 नगर निगम हैं।

Credit: BCCL/Social-Media

क्या होती है नगर पालिका

नगर पालिका, नगर निगम से जनसंख्या और क्षेत्रफल में छोटा होता है। यूपी में कुल 199 नगर पालिका हैं। नगर पालिका बनने के लिए उसकी जनसंख्या 1-5 लाख के बीच होनी चाहिए।

Credit: BCCL/Social-Media

नगर पालिका का अध्यक्ष

नगर पालिका के प्रमुख को नगर पालिका अध्यक्ष कहते हैं। यह नगर पंचायत से बड़ी बॉडी है।

Credit: BCCL/Social-Media

क्या होती है नगर पंचायत

ग्रामीण क्षेत्रों से नगरी क्षेत्र में बदलने वाले इलाकों को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाता है। किसी क्षेत्र को नगर पंचायत बनने के लिए वहां की जनसंख्या 30 हजार से एक लाख के बीच होनी चाहिए।

Credit: BCCL/Social-Media

कुल 493 नगर पंचायतें

यूपी में कुल 493 नगर पंचायतें हैं। नगर पंचायत के प्रमुख को नगर पंचायत अध्यक्ष या चेयरमैन कहते हैं।

Credit: BCCL/Social-Media

सबसे छोटी बॉडी

नगर पंचायत की बात करें तो यह सबसे छोटी बॉडी है। इसकी गिनती नगर पालिका के बाद होती है।

Credit: BCCL/Social-Media

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बॉलीवुड के 10 सबसे कम पढ़े लिखे सितारे

ऐसी और स्टोरीज देखें