Mar 17, 2025
शादियों के सीजन में आपके घर में भी कार्ड की भरमार हो जाती होगी।
Credit: Istock
आपने गौर किया होगा कि शादी के कार्ड के पहले पृष्ठ पर दुल्हन के नाम के आगे सौ. और दूल्हे के नाम के आगे चि. लिखा होता है।
Credit: Istock
लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादी के कार्ड पर चि और सौ क्यों लिखा होता है।
Credit: Istock
अगर आप भी नहीं जानते हैं कि शादी के कार्ड पर दुल्हे के नाम के आगे चि और दुल्हन के नाम के आगे सौ क्यों लिखा होता है तो यहां जान लीजिए।
Credit: Istock
बता दें चि. का मतलब चिरंजीवी होता है, जो लड़के के नाम के आगे लिखा होता है। जबकि सौ. का मतलब सौभाग्यवती होता है, यह दुल्हन के नाम के आगे होता है।
Credit: Istock
चिरंजीवी का मतलब चिर काल तक जीवित रहने वाला होता है। यह शब्द लड़के के लिए आशीर्वाद और कामना के तौर पर लिखा जाता है।
Credit: Istock
वहीं सौ का मतलब सौभाग्यकांक्षिणी यानी सौभौग्य प्राप्ति की आकांक्षा रखने वाली कन्या होता है।
Credit: Istock
अक्सर लोग सौ का मतलब सौभाग्यवती से लगाते हैं। हालांकि सौभाग्यकांक्षिणी और सौभाग्यवती में अंतर होता है।
Credit: Istock
यही कारण है कि शादी के कार्ड पर दूल्हे के नाम के आगे चि. और दुल्हन के नाम के आगे सौ. लिखा होता है।
Credit: Istock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स