Sep 17, 2024

सुबह या शाम, Weight Loss के लिए किस समय वॉक करना बेहतर, यहां जानें

Ritu raj

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से हर चौथा इंसान मोटापे की समस्या से परेशान है।

Credit: iStock

Nipah Virus in Kerala

गंभीर बीमारियों का कारण

इसके अलावा ऑफिस में दिनभर बैठे रहने की वजह से अक्सर वजन बढ़ने लगता है जो कई गंभीर बीमारियों की वजह बनता है।

Credit: iStock

वॉक करना फायदेमंद

ऐसे में वॉक वजन कंट्रोल करने का एक बढ़िया तरीका साबित हो सकता है।

Credit: iStock

किस वक्त वॉक करना बेहतर

लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि सुबह या शाम किस वक्त वॉक करना वेट लॉस में सहायक साबित होता है।

Credit: iStock

सुबह के वक्त टहलना ज्यादा फायदेमंद

शाम की तुलना में सुबह के वक्त टहलने पर ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, इसलिए रोज सुबह 30 मिनट वॉक कर आप अपना वजन घटा सकते हैं।

Credit: iStock

विटामिन डी की कमी होती है दूर

इसके अलावा सुबह टहलने से आपके शरीर से विटामिन डी की कमी भी दूर होती है और आप पूरे दिन एक्टिव और फ्रेश महसूस करते हैं।

Credit: iStock

शाम को भी टहला जा सकता

जिन लोगों के पास सुबह टहलने का वक्त नहीं होता वो शाम को टहल सकते हैं।

Credit: iStock

मांसपेशियों के लिए

शाम के वक्त टहलने से मांसपेशियों का तनाव कम होता है। वहीं शाम को टहलने से आपकी नींद में भी सुधार होता है।

Credit: iStock

दोनों वक्त टहलना हो सकता है फायदेमंद

सुबह या शाम दोनों ही समय टहलना आपके लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि टहलने का समय आपको अपने टाइमटेबल और लाइफस्टाइल के हिसाब से चुनना चाहिए।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कितने दिन तक रहता है वायरल फीवर? जानें कितने दिन में सेहत होगी दुरुस्त

ऐसी और स्टोरीज देखें