Nov 15, 2022

सर्दियों में न खाएं-पिएं ये 6 चीजें, सेहत को हो सकता है नुकसान

दीपक पोखरिया

केला

सर्दी के मौसम में केला खाने से बचना चाहिए। दरअसल अगर आपको पहले से ही श्वसन संबंधी कोई बीमारी जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी या साइनस की समस्या है तो आपको केला नहीं खाना चाहिए।

Credit: iStock

ठंडी चीजें खाने से बचें

कोल्ड ड्रिंक, सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम जैसी चीजें ठंड में नहीं खानी चाहिए, क्योंकि ये सेहत के लिए नुकसानदेह हैं। दरअसल इन्हें खाने से सर्दी, जुकाम और खांसी होने का खतरा रहता है।

Credit: iStock

दही

सर्दियों में दही खाने से बचना चाहिए। दरअसल दही म्यूकस यानी बलगम के स्राव को बढ़ाता है जो शरीर की ओवरऑल सेहत को प्रभावित करता है। खासतौर से ठंड के मौसम में रात के समय दही नहीं खाना चाहिए।

Credit: iStock

ज्यादा दूध पीने से बचें

सर्दी के मौसम में दूध कम मात्रा में पीना ही फायदेमंद रहता है। दरअसल दूध कफ बनाने का काम करता है और अगर शरीर में पहले से कफ मौजूद है तो दूध उसे भी गाढ़ा कर सकता है, इसलिए कोशिश करें कि कम दूध का सेवन करें।

Credit: iStock

मीठी चीजें खाने से बचें

सर्दियों के मौसम में केक, पेस्ट्री, फ्रूट जूस जैसी चीजें नहीं खानी चाहिए। दरअसल इनमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। इससे इम्यूनिटी कमजोर हो जाती हैं।

Credit: iStock

रेड मीट

सर्दी के मौसम में रेड मीट खाने से बचना चाहिए। दरअसल रेड मीट में प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है, जिस कारण आपके गले में म्यूकस बनने का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए आपको ये नहीं खाना चाहिए।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: Sonam Kapoor की Pregnancy Diet, क्या खाया कि स्ट्रेच मार्क्स नहीं आए