Jul 29, 2023

इस मिसाइल से कांपते हैं भारत के दुश्मन

Ayush Sinha

स्वदेशी मिसाइल है 'अस्त्र'

भारत में कई सालों से विकसित की जा रही हवा से हवा में मार करने वाली अस्त्र मिसाइल अब इंडियन एयरफोर्स के खूंखार फाइटर जेट राफेल पर लगेगी।

Credit: BCCL

राफेल में लगाई जाएगी अस्त्र मिसाइल

भारतीय वायुसेना ने अपने 36 राफेल फाइटर जेट्स में लगे MICA RF और MICA IR मिसाइलों को हटाने का फैसला किया है।

Credit: BCCL

क्यों राफेल में लगाई गई अस्त्र?

अब अस्त्र एमके-1 और अस्त्र एमके-2 मिसाइलें राफेल में लगाई जाएंगी। जिसकी रेंज पिछली मिसाइलों की तुलना में काफी अधिक है। आपको अस्त्र की खासियत बताते हैं।

Credit: BCCL

आवाज की गति से भी तेज है अस्त्र

अस्त्र मिसाइल करीब 100 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के किसी हमलावर लड़ाकू विमान को उड़ान के दौरान ही गिरा सकती है। ये मिसाइल आवाज से 4.5 गुना अधिक मारक गति से सटीक हमला करने की ताकत रखती है।

Credit: BCCL

अस्त्र का निशाना है अचूक

अस्त्र इतनी शक्तिशाली है कि दुश्मन की कोई भी मिसाइल इसे रास्ते में रोकने में सक्षम नहीं होगी। इसकी गति इतनी तेज है कि इसे पकड़ पाना दुश्मन मिलाइलों की बस की बात नहीं।

Credit: BCCL

हर मौसम में दिखेगा करेगी अटैक

हर तरह के मौसम में कामयाब दुश्मन पर हमला करने वाली अस्त्र मिसाइल को डीआरडीओ ने तैयार किया है। अस्त्र मिसाइल भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा विकसित पहली बियोंड विजुअल रेंज मिसाइल है।

Credit: BCCL

सुखोई-30 से हुई थी टेस्टिंग

पहले अस्त्र का सफल परीक्षण चार मई, 2014 को नौसेना के पश्चिमी कमान क्षेत्र में किया गया था। सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से इसके कई टेस्ट किए जा चुके हैं।

Credit: BCCL

क्या है अस्त्र की सबसे खास बात

अस्त्र मिसाइल की एक और खास बात है कि इस पर 15 किलो का हाई एक्सप्लोजिव लोड किया जा सकता है। इसमें भरा प्रिफैगमेंटेंड वारहेड रेडियो प्राक्सीमिटी फ्यूज द्वारा सक्रिय किया जाता है।

Credit: BCCL

DRDO की सबसे छोटी मिसाइल

अस्त्र मिसाइल 20 किलोमीटर की ऊंचाई से दुश्मन के विमान पर हमला करने में सक्षम है। साथ ही इसका आकार छोटा है। 3.8 मीटर लंबी अस्त्र मिसाइल DRDO की सबसे छोटी मिसाइल है।

Credit: BCCL

Thanks For Reading!

Next: भारत-रूस की इन नदियों पर रखा गया है घातक BrahMos Missile का नाम