Aug 10, 2023

​चंद्रयान-3 से आईं Earthऔर Moon की ऐसी तस्वीरें, दिल कह उठेगा...वाह

Amit Mandal

चांद की ओर बढ़ रहा चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है और इसरो लगातार इस पर अपडेट दे रहा है। इसरो ने एक बार फिर लैंडर इमेजर से ली गई दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं।

Credit: ISRO

इसरो ने अपने अत्याधुनिक कैमरों की मदद से इन तस्वीरों को कैद किया था। इसरो ने दोनों तस्वीरों को एक साथ दिखाते हुए ट्वीट किया है। तस्वीरें बता रही हैं कि कैमरा किस कदर उन्नत हैं।

Credit: ISRO

पढ़ें ताजा खबर

पृथ्वी का बेहद दिलकश नजारा

14 जुलाई को चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर (LI)कैमरा ने पृथ्वी की शानदार तस्वीर खींची थी। नजारा बेहद दिलकश था।

Credit: ISRO

पृथ्वी की शानदार तस्वीर

लैंडर इमेजर (LI)कैमरा ने पृथ्वी की ली गई तस्वीर बेहद ​शानदार है। ​

Credit: ISRO

चांद की हैरतअंगेज तस्वीर

इसी तरह 6 अगस्त को लैंडर हॉरिजोन्टल वेलोसिटी कैमरा (LHVC) ने पहली बार बेहद करीब से ली गई चांद की तस्वीर दिखाई थी।

Credit: ISRO

साफ दिख रही चांद की सतह

इस तस्वीर में चांद पर बने गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह साफ नजर आ रही थी। ये तस्वीर चंद्रयान और इसरो की कामयाबी की ओर पहला कदम था।

Credit: ISRO

चांद के और करीब चंद्रयान-3

बता दें कि भारत का महत्वाकांक्षी तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 चांद के और करीब पहुंच गया है। बुधवार को कक्षा में नीचे लाए जाने की एक और सफल प्रक्रिया से गुजरने के साथ ही चांद की सतह के और नजदीक आ गया।

Credit: ISRO

घट गई दूरी

9 अगस्त की प्रक्रिया के बाद चंद्रयान-3 की कक्षा घटकर 174 किमी x 1437 किमी रह गई है। चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण 14 जुलाई को किया गया था और पांच अगस्त को इसने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था।

Credit: ISRO

23 अगस्त को करेगा लैंडिंग

अंतरिक्ष यान को चंद्रमा के करीब लाने के लिए 14 और 16 अगस्त को दो और प्रक्रियाएं की जाएंगी। फिर 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग कराया जाएगा।

Credit: ISRO

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: खूबसूरत सांसद Mahua Moitra की अनसुनी कहानी

ऐसी और स्टोरीज देखें