Oct 18, 2023

​Chandrayaan 4 Mission: चंद्रमा पर इस खजाने की तलाश में जुटा ISRO

Ramanuj Singh

​भारत और जापान मिलकर चंद्रमा पर भेजेगा चंद्रयान-4​

भारत और जापान मिलकर चंद्रमा पर आगे की खोज के लिए प्लान बना रहे हैं। जिसे चंद्रयान-4 मिशन के रूप में जाना जाता है। जिसे आधिकारिक तौर पर LUPEX परियोजना के रूप में नामित किया गया है।

Credit: unsplash

​​JAXA और ISRO के बीच हुई साझेदारी​

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की चंद्रमा के मिशन को लेकर 2019 में साझेदारी हुई। जो चंद्रयान-4 मिशन पर काम करेगा।

Credit: unsplash

​वर्ष 2026 में चंद्रयान-4 के लॉन्च होने की उम्मीद ​

चंद्रयान-4 मिशन के 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नई चीजों की खोज पर केंद्रित है।

Credit: unsplash

लैंडर बनाएगा ISRO, रोवर तैयार करेगा ​JAXA​

चंद्रयान-4 मिशन के लिए इसरो लैंडर के निर्माण करेगा जबकि JAXA लॉन्च की देखरेख करेगा और चंद्र रोवर बनाएगा।

Credit: unsplash

उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पानी का पता लगाना

चंद्रयान-4 मिशन का प्राथमिक उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास पानी की मौजूदगी का पता लगाना है।

Credit: unsplash

चंद्रमा की सतह पर ड्रिल कर पानी का पता लगाएगा

चंद्र रोवर स्वायत्त रूप से पानी की खोज और विश्लेषण के लिए नमूने एकत्र करने के लिए चंद्रमा की सतह में ड्रिल करने के लिए वैज्ञानिक उपकरणों से लैस होगा।

Credit: unsplash

डेटा एकत्र करने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं

LUPEX प्रोजेक्ट को चंद्रमा पर भारी रोवर भेजने में तकनीकी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा की सतह पर इसे संचालित करने और आवश्यक डेटा एकत्र करने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।

Credit: unsplash

​​चंद्रयान-4 मिशन में भारत-जापान के अलावा और भी कई देश कर रहे हैं योगदान ​

चंद्रयान-4 मिशन में भारत और जापान के अलावा दूसरे देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां भी योगदान दे रही हैं।

Credit: unsplash

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी गैस और रासायन का पता लगाएगी

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का एक्सोस्फेरिक मास स्पेक्ट्रोमीटर चंद्रमा की सतह पर गैस के दबाव और रासायन की मौजूदगी का आकलन करेगा।

Credit: unsplash

सभी चंद्र मिशन से चंद्रमा के बारे में हमारी समझ बढ़ेगी

चंद्रयान-4 मिशन भारत के चंद्रयान-3, नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम और चीन के चंद्रमा मिशन समेत विभिन्न देशों और अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ चंद्रमा पर खोज में विस्तार का ही हिस्सा है। जो भविष्य में चंद्रमा पर मानव के रहने या खनिज का पता लगाने में हमारी समझ बढ़ाने में मदद करेगा।

Credit: unsplash

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जब महाराणा प्रताप के हाथी ने अकेले ही अकबर के 13 हाथियों को मार गिराया था

ऐसी और स्टोरीज देखें