बैलगाड़ी और साइकिल से चांद तक का सफर...ISRO की अदभुत गाथा

Amit Mandal

Jul 5, 2023

पंडित नेहरू ने INCOSPAR की स्थापना की

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (INCOSPAR) की स्थापना की थी।

Credit: ANI

बैलगाड़ी से ले गए रॉकेट

21 नवंबर 1963 को केरल में थुंबा से अमेरिकी निर्मित दो-चरण वाला साउंडिंग रॉकेट (पहला रॉकेट) ‘नाइक-अपाचे’ का प्रक्षेपण किया, रॉकेट के कलपुर्जों और अंतरिक्ष उपकरणों को प्रक्षेपण स्थल पर बैलगाड़ी और साइकिल से ले जाया गया था।

Credit: ISRO

साल 1969 में हुआ इसरो का जन्म

साल 1969 में इन्‍कोस्‍पार 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (ISRO) में बदल गया।

Credit: ISRO

आर्यभट्ट हुआ लॉन्च

19 अप्रैल 1975 को भारत ने अपना पहला उपग्रह 'आर्यभट्ट' रूस के प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर अंतरिक्ष की दुनिया में अपना नाम दर्ज कराया। यह एक छोटा उपग्रह था जिसका वजन मात्र 360 किलो था। इसे बनाने में 3 साल का समय लगा था और तीन करोड़ खर्च हुए।

Credit: ANI

1980 को एसएलवी-3 का सफल परीक्षण

इसरो ने 18 जुलाई 1980 को एसएलवी-3 का सफल परीक्षण कर भारत का नाम उन देशों में शामिल कर लिया जो अपने उपग्रहों को खुद प्रक्षेपित कर सकते थे।

Credit: ISRO

1983 में इनसैट-1बी प्रक्षेपित

साल 1983 में इनसैट-1बी को प्रक्षेपित किया गया जिसने भारत के दूर संचार, दूरदर्शन प्रसारण और मौसम पूर्वानुमान के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया।

Credit: ISRO

राकेश शर्मा गए अंतरिक्ष

1984 में भारतीय एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा रूसी अंतरिक्ष यान सोयूज के जरिए अंतरिक्ष में गए थे, वे आज तक एकमात्र भारतीय नागरिक हैं जो अंतरिक्ष गए हैं।

Credit: ANI

22 अक्टूबर 2008 को भेजा गया चंद्रयान-1

22 अक्टूबर 2008 को इसरो ने 1380 किलोग्राम का चंद्रयान-1 भेजा गया जो 14 नवंबर 2008 को चंद्रमा की सतह पर पहुंचा।

Credit: ISRO

भारत बना चौथा देश

ऐसा करने वाला भारत चौथा देश बना। इसरो के इस मिशन में महज 450 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

Credit: ISRO

पहली बार में ही मंगल पहुंचा भारत

भारत एकमात्र ऐसा देश था जिसे पहली बार में ही मंगलयान को मंगल पर भेजने में सफलता मिल गई थी।

Credit: ISRO

एक साथ 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष भेजा

15 फरवरी 2017 को इसरो ने पीएसएलवी-सी 37 द्वारा एक साथ 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया।

Credit: ISRO

लाइव सैटेलाइट को नष्ट किया

27 मार्च 2019 को इसरो ने एंटी सैटेलाइट (A-SAT) से एक लाइव भारतीय सैटेलाइट को नष्ट करने में सफलता मिली।

Credit: ISRO

सैटेलाइट को मार गिराने वाला चौथा देश

अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मार गिराने वाला भारत चौथा देश बन गया।

Credit: ISRO

चंद्रयान-2 रवाना

22 जुलाई 2019 को भारत ने दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 को रवाना किया।

Credit: ISRO

चंद्रयान-3 भेजने की तैयारी

17- इसरो 13 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 को भेजने जा रहा है।

Credit: ISRO

आदित्य-एल 1 प्रक्षेपित करने की योजना​

इसरो सूर्य का अध्ययन करने वाले पहले भारतीय मिशन आदित्य-एल 1 को प्रक्षेपित करने की योजना पर काम कर रहा है।

Credit: ISRO

अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना​

साल 2030 तक भारत द्वारा अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की भी योजना है।

Credit: ISRO

छह प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों में शामिल​

आज भारत के इसरो का शुमार छह प्रमुख अंतरिक्ष एजेंसियों में होता है।

Credit: ISRO

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ​नग्न होकर दरबार में आता था ये मुगल बादशाह, थे अजब कारनामे

ऐसी और स्टोरीज देखें