कितना खास है सुदर्शन सेतु, जिसका पीएम मोदी ने किया उद्घाटन; देख लें अद्भुत तस्वीरें

Ayush Sinha

Feb 25, 2024

सुदर्शन सेतु का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरब सागर में भेट द्वारका द्वीप को मुख्य भूमि ओखा से जोड़ने वाले देश के सबसे लंबे केबल-आधारित पुल ‘सुदर्शन सेतु’ का गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में रविवार को उद्घाटन किया।

Credit: Twitter

चार लेन का केबल पुल

मोदी ने अपने दिन की शुरुआत भेट द्वारका में भगवान श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। इसके बाद उन्होंने 'सुदर्शन सेतु' नामक चार लेन के केबल पुल का उद्घाटन किया।

Credit: Twitter

श्लोकों और छवियों से सुसज्जित

अद्वितीय डिजाइन से बने इस सेतु के दोनों ओर श्रीमद्भगवद गीता के श्लोकों और भगवान कृष्ण की छवियों से सुसज्जित एक पैदलपथ है।

Credit: Twitter

980 करोड़ रुपये की लागत

2.32 किलोमीटर लंबे इस पुल का निर्माण 980 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिसके बीच में 900 मीटर लंबा केबल आधारित हिस्सा है और पुल तक पहुंचने के लिए 2.45 किलोमीटर लंबा सड़क मार्ग है।

Credit: Twitter

‘सिग्नेचर ब्रिज’ से ‘सुदर्शन सेतु’

चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े पैदलपथ हैं। इस पुल को पहले ‘सिग्नेचर ब्रिज’ के नाम से जाना जाता था और अब ‘सुदर्शन सेतु’ कर दिया गया है।

Credit: Twitter

तीर्थयात्रियों के लिए सुविधा

भेट द्वारका ओखा बंदरगाह के पास एक द्वीप है, जो द्वारका शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर है जहां भगवान श्रीकृष्ण का प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर है। सेतु के निर्माण से तीर्थयात्रियों कभी भी यात्रा कर सकेंगे।

Credit: Twitter

क्या है इस सेतु की लंबाई

ये 2.32 किलोमीटर लंबे इस पुल है। चार लेन वाले 27.20 मीटर चौड़े पुल के दोनों तरफ 2.50 मीटर चौड़े पैदलपथ हैं।

Credit: Twitter

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: क्या था मुंशी प्रेमचंद का असली नाम, अधिकतर लोग जानते ही नहीं होंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें