Mar 29, 2024
मुख्तार अंसारी के पास थी कितनी दौलत?
प्रांजुल श्रीवास्तवमाफिया डॉन मुख्तार अंसारी का 28 मार्च की रात निधन हो गया, उसे हार्ट अटैक आया था।
मुख्तार अंसारी 5 बार विधायक रहा। उसने आखिरी चुनाव 2017 में लड़ा था।
उस पर हत्या, लूट, डकैती से लेकर रंगदारी के करीब 65 मामले दर्ज थे।
मुख्तार को अब तक 8 मामलों में दोषी करार दिया गया था, इसमें उम्र कैद की सजा भी शामिल है।
मुख्तार अंसारी की नेटवर्थ की बात करें तो उसके पास कुल 21.88 करोड़ रुपये की संपत्ति थी।
इसके अतिरिक्त मुख्तार अंसारी पर करीब 6.91 करोड़ रुपये की देनदारी भी दी।
मुख्तार अंसारी के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी और कांग्रेस अध्यक्ष रहे।
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मुख्तार अंसारी के चाचा लगते हैं।
मुख्तार के नाना मो. उस्मान भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे। उन्हें महावीर चक्र भी मिला था।
Thanks For Reading!
Next: भारत में पहले चुनाव में अलग-अलग रंग की 'मतपेटियां' होती थीं, जानते हैं वजह?
Find out More