Aug 16, 2023

दुनिया ने उड़ाया मजाक, ससुर ने मारे ताने...लेकिन ‘टॉयलेट मैन ’ ने नहीं मानी हार

Amit Mandal

​दिल का दौरा पड़ने से निधन​

सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का आज निधन हो गया। पाठक का मंगलवार को ध्वजारोहण के तुरंत बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Credit: Twitter/Wiki

​भारत के टॉयलेट मैन​

देश में सार्वजनिक शौचालय के प्रवर्तक बिंदेश्वरी पाठक को ‘भारत के टॉयलेट मैन’ के तौर पर पर जाना जाता है।

Credit: Twitter/Wiki

​ससुर ने उड़ाया था मजाक​

हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने ससुर सहित कई लोगों के उपहास का भी सामना करना पड़ा था।

Credit: Twitter/Wiki

​सुनाया था ससुर का किस्सा​

पाठक ने एक बार बताया था कि उनके ससुर महसूस करते थे कि उन्होंने अपनी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर दी है क्योंकि वह नहीं बता सकते कि उनका दामाद जीवनयापन के लिए क्या करता है।

Credit: Twitter/Wiki

You may also like

अब भारतीय ट्रेन से कीजिए विदेश की सैर, ब...
15 अगस्त के बाद भूल कर भी ना करें ये गलत...

​​सैनिटेशन सांता क्लास​​

कार्यकर्ता और सामाज सेवी पाठक को कई लोग ‘सैनिटेशन सांता क्लास’ कहते थे। उनका जन्म बिहार के वैशाली जिले के रामपुर बघेल गांव में हुआ था और परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।

Credit: BCCL

​शौचालय को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाया​

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन से सालों पहले शौचालय को सार्वजनिक चर्चा का हिस्सा बनाया था।

Credit: pti

​1970 में सुलभ की स्थापना ​

उहोंने 1970 में सुलभ की स्थापना ��ी थी जो सार्वजनिक शौचालय का पर्याय बन गया और खुले में शौच को रोकने के लिए जल्द ही यह आंदोलन बन गया।

Credit: ANI

​​शौचालयों का संग्रहालय​​

पाठक ने एक बार कहा था कि मैडम तुसाद का दौरा करने के बाद उन्होंने शौचालयों का एक संग्रहालय स्थापित करने के बारे में सोचा था। ​वर्ष 2014 में उन्हें सामाजिक विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने के लिए सरदार पटेल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Credit: pti

​न्यूयॉर्क में ​बिंदेश्वर पाठक दिवस​

​अप्रैल 2016 में, न्यूयॉर्क शहर के महापौर बिल डी ब्लासियो ने 14 अप्रैल, 2016 को बिंदेश्वर पाठक दिवस के रूप में घोषित किया।


Credit: Twitter/Wiki

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अब भारतीय ट्रेन से कीजिए विदेश की सैर, बहुत जल्दी सपना होने जा रहा है पूरा

ऐसी और स्टोरीज देखें