​दिल्ली नहीं पहाड़ों में बसे इस शहर की हवा सबसे खराब, 5वां सबसे प्रदूषित देश भारत

​दिल्ली नहीं पहाड़ों में बसे इस शहर की हवा सबसे खराब, 5वां सबसे प्रदूषित देश भारत

Amit Mandal

Mar 12, 2025

भारत की स्थिति कमजोर

​भारत की स्थिति कमजोर​

दुनियाभर में प्रदूषण पर छपी एक ताजा रिपोर्ट में भारत की स्थिति फिर कमजोर साबित हुई है और वह टॉप 5 प्रदूषित देशों में शामिल है।

Credit: PTI

​टॉप 5 में ये देश

​​टॉप 5 में ये देश ​

सबसे प्रदूषित देशों में नंबर वन पर चाड, दूसरे पर बांग्लादेश, तीसरे स्थान पर पाकिस्तान, चौथे पर कांगो और भारत पांचवें नंबर पर है।

Credit: AP

​साल 2023 में भारत तीसरे स्थान पर​

​​साल 2023 में भारत तीसरे स्थान पर​​

भारत 2024 में दुनिया का पांचवां सबसे प्रदूषित देश रहा, हालांकि साल 2023 में ये तीसरे स्थान पर था।


Credit: PTI

​​दिल्ली सबसे प्रदूषित राजधानी​​

स्विस वायु गुणवत्ता प्रौद्योगिकी कंपनी आईक्यूएयर की विश्व वायु गुणवत्ता रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, दिल्ली वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित राजधानी शहर बनी हुई है।

Credit: PTI

You may also like

जितने में अमेरिका में मिलता है 1 लीटर दू...
पाकिस्तान में कितनी महंगाई, जिससे मची है...

​दिल्ली नहीं बर्नीहाट नंबर वन​

वहीं, दुनिया के 20 सबसे प्रदूषित शहरों में से 13 भारत में हैं। आप चौकेंगे कि नंबर वन पर दिल्ली नहीं बल्कि असम-मेघालय सीमा पर बसा बर्नीहाट है।


Credit: AP

​​शीर्ष 20 में भारत के 13 शहर​​

दुनिया के शीर्ष 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारतीय शहर बर्नीहाट, दिल्ली, मुल्लांपुर (पंजाब), फरीदाबाद, लोनी, नई दिल्ली, गुरुग्राम, गंगानगर, ग्रेटर नोएडा, भिवाड़ी, मुजफ्फरनगर, हनुमानगढ़ और नोएडा हैं।

Credit: AP

​​पीएम 2.5 सांद्रता में 7 प्रतिशत की गिरावट​​

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2024 में पीएम 2.5 सांद्रता में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है, जो औसतन 50.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर है। 2023 में यह 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

Credit: PTI

​सेहत को गंभीर खतरा​

35 प्रतिशत भारतीय शहरों में वार्षिक PM2.5 का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन की सीमा 5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से 10 गुना अधिक पाया गया। इससे भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य खतरा बना हुआ है।

Credit: PTI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: जितने में अमेरिका में मिलता है 1 लीटर दूध, उतने में इंडिया में आ जाएगा 10 किलो आलू

ऐसी और स्टोरीज देखें