Oct 21, 2023

गगनयान मिशन से क्या होगा हासिल? जानिए ISRO की प्लानिंग

Ramanuj Singh

पहला मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च

इसरो ने मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम गगनयान के तहत पहला मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

Credit: ISRO

​ ये था लॉन्च का पहला उद्धेश्य

मिशन का उद्देश्य परीक्षण यान प्रदर्शन के माध्यम से गगनयान कार्यक्रम के लिए चालक दल बचाव प्रणाली का प्रदर्शन करना था।

Credit: ISRO

​​टीवी-डी1 मिशन सफल होने पर प्रसन्न हुए इसरो चीफ ​

इसरो चीफ ने कहा कि मुझे टीवी-डी1 मिशन की सफलता की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है।

Credit: ISRO

​​ध्वनि की गति ऊपर गया गगनयान​

परीक्षण के दौरान वाहन एक मैक और उससे भी अधिक तेजी से ऊपर गया, जो कि ध्वनि की गति है और फिर मिशन निष्फल होने की (अबार्ट) स्थिति में सीईएस की कार्यप्रणाली को दर्शाया गया।

Credit: ISRO

​​मानव को अंतरिक्ष में भेजने के लिए एक कदम आगे बढ़ा इसरो​

इसरो ने एकल-चरण तरल प्रणोदक वाले रॉकेट के इस प्रक्षेपण के जरिए मानव को अंतरिक्ष में भेजने के अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘गगनयान’ की दिशा में आगे कदम बढ़ाया।

Credit: ISRO

लक्ष्य 400 किमी पृथ्वी से ऊपर भेजना और वापस लाना

इसरो का लक्ष्य तीन दिवसीय गगनयान मिशन के लिए मानव को 400 किलोमीटर की पृथ्वी की निचली कक्षा में अंतरिक्ष में भेजना और पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लाना है।

Credit: ISRO

इस परीक्षण से आगे का मिशन शुरू हुआ

इस परीक्षण उड़ान की सफलता ने शेष परीक्षणों और मानवरहित मिशन के लिए आधार तैयार कर दी, जिससे पहला गगनयान कार्यक्रम शुरू हुआ।

Credit: ISRO

यह परीक्षण मिल का पत्थर साबित हुआ

यह परीक्षण मिशन समग्र गगनयान कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।

Credit: ISRO

गगयान में ​अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी जैसा वातावरण मिलेगा

गगनयान के ‘क्रू मॉड्यूल’ रॉकेट में पेलोड है, और यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष में पृथ्वी जैसे वातावरण के साथ रहने योग्य जगह है।

Credit: ISRO

​​गगनयान में थर्मल सुरक्षा सिस्टम है​

गगनयान में एक दबावयुक्त धात्विक 'आंतरिक संरचना' और 'थर्मल सुरक्षा प्रणालियों' के साथ एक बिना दबाव वाली 'बाहरी संरचना' शामिल है।

Credit: ISRO

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भारत में है दुनिया का सबसे खूबसूरत गांव, तस्वीरें देख कहेंगे 'वाह'

ऐसी और स्टोरीज देखें