कहीं और नहीं, भारत में है दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

Amit Mandal

Sep 13, 2024

दुनिया की सबसे ऊंची पक्की सड़क

दुनिया की सबसे ऊंची मोटर चलाने लायक सड़क का नाम क्या है, आपको जवाब मिलता है- उमलिंग ला। इसकी वर्तमान ऊंचाई है 19,300 फीट।

Credit: ANI/BRO

उमलिंग ला दर्रे पर बनी

दुनिया की ये सबसे ऊंची पक्की सड़क भारत के लद्दाख में है और यह सड़क उमलिंग ला दर्रे पर बनी है।

Credit: ANI/BRO

एलएसी पर स्थित

यह सड़क चिशुमले को डेमचोक से जोड़ती है जो वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर स्थित है और चीन इसे लेकर विवाद पैदा करता है।

Credit: ANI/BRO

नेपाल के एवरेस्ट बेस कैंप से भी ऊंचा

उमलिंग ला दर्रे की ऊंचाई का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नेपाल के एवरेस्ट का बेस कैंप भी इससे कम ऊंचा है।

Credit: ANI/BRO

इंजीनियरिंग का एक चमत्कार

यह सड़क पूर्वी लद्दाख के चुमार सेक्टर के कई प्रमुख शहरों को भी जोड़ने का काम करती है। इतनी ऊंचाई पर बनी यह सड़क इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है।

Credit: ANI/BRO

जल्दी छिनने वाला है तमगा

लेकिन, इसका तमगा भी जल्दी ही छिनने वाला है। कुछ वक्त के बाद जब आप उमलिंग ला लिखेंगे तो आपको पता लगेगा कि यह विश्व की सबसे ऊंची सड़क नहीं रही।

Credit: ANI/BRO

नया खिताब भी भारत के नाम होगा

लेकिन इत्मीनान रखिए, दुनिया की नई सबसे ऊंची सड़क का खिताब भी भारत के नाम ही सजने वाला है।

Credit: ANI/BRO

बीआरओ बना रहा नई सड़क

सीमा सड़क संगठन (BRO) लद्दाख में एक नई सड़क बनाने जा रहा है जो जल्द ही दुनिया की सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क के रूप में चर्चित उमलिंग ला की जगह ले लेगी।

Credit: ANI/BRO

लिकारू-मिग ला-फुक्चे

बीआरओ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर ऐलान किया था कि नई सड़क का नाम लिकारू-मिग ला-फुक्चे, होगा और यह उमलिंग ला से करीब 100 फीट ऊंची होगी।

Credit: ANI/BRO

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: ये थे भारत के सबसे क्रूर शासक, बेरहमी की सारी हदें कर दी थी पार

ऐसी और स्टोरीज देखें