गुजरात की इस मिठाई के आगे छप्पनभोग फेल, स्वाद ऐसा कि 1 क्विंटल भी चट कर जाते हैं लोग

Srishti

Oct 7, 2024

गुजराती मिठाइयां

गुजरात में एक मशहूर कहावत है 'सूरत नु जमान अने काशी नु मार' मतलब 'सूरत में भोजन करना और वाराणसी में मरना' स्वर्ग का मार्ग है। गुजराती मिठाई वर्ल्ड फेमस है।

Credit: canva

Navratri Chaat Recipe

बसुंदी

गाढ़े दूध और क्रीम से बनने वाली इस मिठाई में बादाम और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल किया जाता है। वैसे ये एक तरह की रबड़ी होती है, लेकिन गुजरात में इसे बसुंदी के नाम से पुकारा जाता है।

Credit: canva

दुर्गा नवमी कब है

खांडवी

बेसन से बने नरम रोल और नारियल, राई और करी पत्ते के तड़के से बने ये ये स्वादिष्ट स्नैक्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। सुबह के नाश्ते की शुरुआत आप इससे कर सकते हैं।

Credit: canva

घुंघरा

गुजरात में कोई भी त्योहार घुंघरा के बिना अधूरा है। घुंघरा एक पारंपरिक गुजराती मिठाई है। इसे करंजी, गुजिया या गुझिया के नाम से भी जाना जाता है।

Credit: canva

कंसर

ये गुजरात की एक चर्चित मिठाई है, जिसे गुड़, घी और गेहूं से बनाया जाता है। इसे गुजरात में मेहमानों के सामने परोसना सम्मान का संकेत माना जाता है। खास बात है कि शादी या पार्टी में इसे मेन्यू में जरूर शामिल किया जाता है।

Credit: canva

दूध पाक

इसे चावल और दूध से तैयार किया जाता है। ये मिठाई मुंह में डालने के बाद घुल जाती है। गुजरात में इसे जिस अंदाज में सर्व किया जाता है, वह तरीका इसे खीर से अलग बनाता है। इसे ठंडा करके और बादाम के टुकड़ों से गार्निश करके यहां सर्व किया जाता है।

Credit: canva

घारी

यह एक गुजराती मिठाई है जो त्योहारों के मौके पर खास तौर पर बनाई जाती है। इस मिठाई में पिस्ता, बादाम, इलायची और केसर का स्वाद आता है। इसे आटे, घी और चीनी से तैयार किया जाता है और बाहर से ये काफी कुरकुरा होता है।

Credit: canva

सुतारफेनी

यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जो गुजरात ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी फेमस है। यह पारंपरिक व्यंजन चावल के आटे से बनाया जाता है। इसे घी में बुनकर चीनी के साथ तैयार किया जाता है। यह एक मीठी कॉटन कैंडी जैसी बनावट का होता है। कटे हुए पिस्ता और बादाम इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं।

Credit: canva

अदिया पाक

अदिया पाक गुजरातियों की फेवरेट मिठाई है। इसका स्वाद एक बार चख लिया तो आप दुनिया की हर दूसरी मिठाई का स्वाद भूल जाएंगे।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: बबीता जी से भी खूबसूरत हैं.. तारक मेहता की नई सोनू, खूबसूरती देख पूरी टप्पू सेना फिदा

ऐसी और स्टोरीज देखें