Mar 24, 2025
सुबह का नाश्ता हो या शाम की भूख का इंतजाम, चना दाल और चावल से बना दाल पीठा बिहार के लोग बड़े ही चाव से खाते हैं।
Credit: canva
जैसे पंजाब के लोग आलू पराठा शौक से खाते हैं वैसे ही सत्तू पराठा के बिना बिहार अधूरा है। इसे लोग अपने साथ ट्रेन की यात्रा और लंच बॉक्स में भी लेकर जाते हैं।
Credit: canva
चूड़ा मटर, जिसे बिहार में भूजा का ही एक प्रकार माना जाता है। ये शाम की चाय के साथ न मिले तो ज्यादातर बिहारियों का दिन अधूरा सा लगने लगता है।
Credit: canva
लिट्टी के साथ आलू, बैगन और टमाटर का चोखा खाया जाता है। बिहार के लोग इस चोखा को खिचड़ी के साथ भी खाते हैं।
Credit: canva
मटर से बनी घुघनी भी किसी टेस्टी चाट से कम नहीं लगती है। बिहारी लोग इसे शाम की चाय के साथ खूब खाते हैं।
Credit: canva
वैसे तो परवल सब्जी है लेकिन इससे बनने वाली मिठाई बिहार में काफी फेमस है। इसका स्वाद ही लाजवाब होता है।
Credit: canva
बिहार में बालुशाही और खाजा काफी ज्यादा मशहूर हैं। खासतौर से खाजा की तो बात ही अलग है। ये तो हर शादी-फंक्शन में बनाया ही जाता है।
Credit: canva
वैसे तो आपने कढ़ी पकौड़े खूब खाए होंगे लेकिन बिहार में कढ़ी बड़ी बनती है। इसमें बेसन के ही छोटे पकौड़े को दही में डालकर पकाया जाता है।
Credit: canva
चंद्रकला बिहार की एक फेमस मिठाई है। ये तो आपको बिहार के हर कोने में मिल जाएगी।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स