Diwali: त्योहार एक, मनाने का तरीका अलग-अलग

Oct 24, 2022

Diwali: त्योहार एक, मनाने का तरीका अलग-अलग

माधव शर्मा
पश्चिम बंगाल में दिवाली

​पश्चिम बंगाल में दिवाली​

देशभर में दिवाली मनाने का तरीका अलग-अलग हैं। दिवाली के दिन पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी-गणेश की जगह दूजा माता की पूजा की जाती है। यहां भव्य दूर्गा मां की प्रतिमा का पूजन होता है।

Credit: Madhav Sharma

गुजरात की दिवाली

​गुजरात की दिवाली​

गुजरात में दिवाली वाले दिन रात को पूजा करने के बाद एक दिया जलाकर रख दिया जाता है। जिसके बाद रात भर उस दिए से कालिक निकाल कर उसे सुबह काजल के रूप में यूज किया जाता है।

Credit: Madhav Sharma

तेल से स्नान

​तेल से स्नान​

दिवाली वाले दिन तमिलनाडू में बड़े ही अनोखे रीति-रिवाज हैं। इसमे सुबह-सुबह तेल से स्नान किया जाता है और दिनभर कई तरह के अनुष्ठान किए जाते हैं।

Credit: Madhav Sharma

​गोवा में कृष्ण पूजा​

गोवा में दिवाली पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। लोगों का मानना है कि इसी दिन भगवान कृष्ण ने राक्षस नकासुर का वध किया था। पूरे राज्य में नकासुक की बड़ी-बड़ी प्रतिमा लगाई जाती हैं।

Credit: Madhav Sharma

You may also like

धनतेरस - दिवाली पर बनाएं ये लेटेस्ट रंगो...
हिंदुस्तानी कम उम्र में क्यों हो रहे हैं...

​उत्तर भारत में लक्ष्मी-गणेश पूजा​

उत्तर भारत के राज्यों में दिवाली के दिन रात को लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया जाता है। वहीं कई लोग भगवान कुबेर की भी पूजा करते हैं।

Credit: Madhav Sharma

​ओडिसा में स्वर्ग से उतरते हैं पूर्वज​

ओडिसा के लोग अपने पूर्वजों के लिए दिवाली का त्योहार मनाते हैं। उनका मानना है कि इस दिन उनके पूर्वज स्वर्ग से नीचे उतरते हैं।

Credit: Madhav Sharma

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: धनतेरस - दिवाली पर बनाएं ये लेटेस्ट रंगोली डिजाइन्स

ऐसी और स्टोरीज देखें