Oct 10, 2024

इस वजह से रतन टाटा की नहीं हो पाई थी शादी, ये देश बना था कारण

Ritu raj

रतन टाटा का निधन

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा का 09 अक्टूबर को निधन हो गया।

Credit: Instagram

सोमवार को कराया गया था भर्ती

उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी हालत गंभीर होने की खबर सामने आई थी। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था जहां उनका निधन हो गया।

Credit: Instagram

सादगी भरी जिंदगी

सादगी भरी जिंदगी जीने वाले रतन टाटा बड़े दरियादिल थे, और करोड़ों लोगों की प्रेरणा रहे। लेकिन वह खुद आजीवन अकेलेपन का शिकार रहे।

Credit: Instagram

नहीं की शादी

रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की। हालांकि उन्होंने शादी, बच्चे और अकेलेपन को लेकर खुद एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को बताया था।

Credit: Instagram

चार बार प्रेम

रतन टाटा को जीवन में चार बार प्रेम हुआ था, लेकिन बावजूद इसके वो शादी के बंधन में नहीं बंध पाए थे।

Credit: Instagram

पर्सनल लाइफ को लेकर बातें

रतन ने इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्हें चार बार प्रेम हुआ लेकिन किसी ना किसी कारण शादी के बंधन में नहीं बंध पाए।

Credit: Instagram

लॉस एंजिल्स की घटना

उन्होंने बताया था कि जब वो लॉस एंजिल्स में नौकरी कर रहे थे तब उन्हें प्यारा हुआ था। दोनों शादी के बंधन में बंधने भी वाले थे।

Credit: Instagram

भारत-चीन युद्ध

लेकिन साल 1962 में भारत-चीन के बीच युद्ध छिड़ गया और उन्हें भारत आना पड़ा।

Credit: Instagram

उम्मीद

रतन टाटा को उम्मीद थी कि उनकी प्रेमिका भी भारत आएंगी। लेकिन वो नहीं आई और उन्होंने अमेरिका में किसी और से शादी कर ली।

Credit: Instagram

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पारसी रतन टाटा बड़े चाव से खाते थे मटन चिकन जैसे नॉनवेज, वेज में इस डिश के थे दीवाने

ऐसी और स्टोरीज देखें