Feb 08, 2025
बाजार में मिलावटी घी मिलने लगा है, जिसकी वजह से ही लोग अपने घर में मक्खन या मलाई से ही घी निकाल लेते हैं।
Credit: canva
लेकिन अगर घर में मलाई या मक्खन भी न हो तो क्या होगा? ऐसे में आप दही से भी घी निकाल सकते हैं।
Credit: canva
इसके लिए आपको दूध उबालकर गाढ़ा कर लेना है। और फिर इसे रूम टेम्परेचर पर ठंडा भी कर लेना है।
Credit: canva
अब दूध के ठंडा होते ही इसमें दही का जोरन डालना है और ढककर 8 से 10 घंटे तक छोड़ देना है, जिससे गाढ़ी दही जम जाए।
Credit: canva
अब आप दही से पहले मक्खन निकालेंगे, जिसके लिए ब्लेंडर में सबस पहले 5 से 6 टुकड़ा बर्फ डाल लें।
Credit: canva
अब इसमें एक कटोरी दही डालें और मिक्सी चलाएं। अब आप देखेंग मिक्सी में नीचे पानी और ऊपर मक्खन तैर रहा है।
Credit: canva
अब मक्खन को अलग बर्तन में निकाल लें। और दूसरी तरफ आंच पर एक कढ़ाही चढ़ा दें।
Credit: canva
अब आपको इन सारे मक्खन को कम आंच पर रखकर हिलाते रहना है और आप देखेंगे कि मक्खन से घी अलग हो रहा है।
Credit: canva
जब सारा घी अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें और घी को किसी कटोरी में डाल लें। आपका देसी घी सस्ते में तैयार है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स