Feb 01, 2023
By: मेधा चावलाइस सत्र के बजट को वित्त मंत्री जी ने काले व सुनहरे बॉर्डर वाली रेड साड़ी में पेश किया। इसके किनारे पर टेंपल डिजाइन बना है।
Credit: Twitter
ये लोकल करीगरों द्वारा तैयार एक हैंडलूम साड़ी है। सिंपल लुक के साथ निर्मला सीतारमण ने गोल्ड चेन और पेंडेंट पहना था।
Credit: Twitter
देश की फाइनेंस मिनिस्टर तमाम मौकों पर सादी परंपरागत साड़ियों में नजर आई हैं।
Credit: Twitter
अपनी साड़ियों के साथ वित्त मंत्री सादगी और जमीन से जुड़े रहने की भारतीय संस्कृति का प्रतिबिंब दिखाती हैं। साथ ही वोकल फॉर लोकर का प्रतीक भी हैं।
Credit: Twitter
वित्त मंत्री ने साल 2022 का बजट रस्टी रेड-ब्राउन कलर की साड़ी में पेश किया था। ये ओडिशा की बोमकई आर्ट वाली हैंडलूम साड़ी थी।
Credit: Twitter
बजट 2021 के लिए वित्त मंत्री ने रेड और व्हाइट पोंचमपल्ली साड़ी पहनी थी। इसके पल्लू पर इक्कत वर्क हुआ था।
Credit: Twitter
साल 2020 का बजट वित्त मंत्री ने मस्टर्ड येलो सिल्क साड़ी में पेश किया था।
Credit: Twitter
निर्मला सीतारमण ने 2019 का बजट गुलाबी प्लेन मंगलगिरी साड़ी में पेश किया था। ये उनका बजट पेश करने का डेब्यू था।
Credit: Twitter
इसी के साथ निर्मला सीतारमण ने ब्रीफकेस की जगह बहीखाते के साथ बजट पेश किया था। बही खाते में बजट के पेपर लाल रेशम के कपड़े में रखे जाते हैं जिस पर राष्ट्रीय चिह्न बना होता है।
Credit: Twitter
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स