Mar 30, 2025
By: Medha Chawlaतरबूज गर्मियों का फल है, जिसमें कई गुण होते हैं। लेकिन कई बार इसका स्वाद वैसा नहीं होता जैसा हम चाहते हैं। ऐसे में आप इन तरीकों से बाजार से रसीला तरबूज खरीद सकते हैं।
Credit: canva
तरबूज को उठाकर देखें, ये अपने आकार के मुकाबले भारी होना चाहिए। इससे पता चलता है कि तरबूज अंदर से रसदार और पका हुआ है।
Credit: canva
तरबूज पर हल्के से थपथपाने पर गहरी आवाज आनी चाहिए। अगर आवाज भारी या ठोस लगे, तो फल अंदर से कच्चा या अधिक पका हो सकता है।
Credit: canva
तरबूज के नीचे पीले रंग का धब्बा होना चाहिए। ये दर्शाता है कि तरबूज अच्छी तरह पका है। लेकिन अगर ये सफेद या हरा है तो तरबूज कच्चा हो सकता है।
Credit: canva
असामान्य आकार के तरबूज लेने से बचें। समान रूप से गोल या अंडाकार तरबूज अच्छे माने जाते हैं।
Credit: canva
तरबूज का छिलका चमकदार नहीं बल्कि हल्का रूखा होना चाहिए। ज्यादा चमकदार छिलका दर्शाता है कि तरबूज पूरी तरह पका नहीं है।
Credit: canva
सूखा और मुरझाया हुआ डंठल इस बात का संकेत देता है कि तरबूज पका हुआ है। हरा डंठल दर्शाता है कि तरबूज समय से पहले तोड़ा गया है।
Credit: canva
अगर आप बिना बीज वाला तरबूज खरीदना चाहते हैं तो ये सुनिश्चित करें कि उसका बाहरी रंग गहरा और एक समान हो।
Credit: canva
तरबूज को हल्का सा दबाकर देखें, अगर ये ज्यादा सख्त लगे तो कच्चा हो सकता है और अगर बहुत ज्यादा नरम लगे तो ये जरूरत से ज्यादा पका हो सकता है।
Credit: canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स