जले हुए बर्तनों को चुटकियों में साफ करेंगे ये Kitchen Hacks, बिल्कुल नए जैसे चमकेंगे बर्तन

Mar 24, 2025

जले हुए बर्तनों को चुटकियों में साफ करेंगे ये Kitchen Hacks, बिल्कुल नए जैसे चमकेंगे बर्तन

Ritu raj
नींबू और नमक

​नींबू और नमक​

एक नींबू को आधा काट लें और उसमें थोड़ा नमक छिड़क दें। इसे बर्तन के दाग वाली जगह पर रगड़ें और 10-15 मिनट तक छोड़ दें। फिर स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

Credit: iStock

बेकिंग सोडा

​बेकिंग सोडा​

बर्तन पर बेकिंग सोडा डालकर उसे नींबू से रगड़ें और 1 मिनट के लिए साफ करें। इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट के लिए अलग रख दें। 30 मिनट के बाद स्पंज की मदद से रगड़ते हुए बर्तन को साफ करें, बर्तन से दाग साफ हो जाएगा।

Credit: iStock

सिरका और नमक

​सिरका और नमक​

1 चम्मच नमक में 2 चम्मच सिरका और डिशवॉश सोप मिलाएं। अब इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और 15 मिनट के बाद रगड़ते हुए साफ करें। ऐसा करने से एक बार में ही आपका बर्तन चमक जाएगा।

Credit: iStock

​टमाटर​

3-4 टमाटर को काटकर उन्हें जले हुए बर्तन में डालें। अब जरूरत के अनुसार पानी डालकर इस मिश्रण को अच्छे से गर्म कर लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और बर्तन ठंडा हो जाने पर इन टमाटर के टुकड़ों से बर्तन को रगड़कर साफ करें।

Credit: iStock

You may also like

स्वाद के शौकीनों के लिए रागी से बनने वाल...
इतनी आसान है वाटर फ‍िल्‍टर की सफाई, इन त...

​राख और सरसों का तेल​

थोड़ी राख लें और उसमें कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं। इस मिश्रण को बर्तन पर लगाकर अच्छे से रगड़ें। साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ लें।

Credit: iStock

​आलू​

आलू को छीलकर उसके छोटे टुकड़े कर लें। इन टुकड़ों को बर्तन पर रगड़ें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

Credit: iStock

​प्याज​

इसके लिए प्याज को काटकर उसका रस निकाल लें। इस रस को बर्तन पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर स्क्रब से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्वाद के शौकीनों के लिए रागी से बनने वाले 10 व्यंजन, एक बार खाएंगे तो बार-बार खाना चाहेंगे

ऐसी और स्टोरीज देखें