Mar 21, 2025

​पृथ्वी जैसे मिल गए 4 छोटे ग्रह... बस हमसे हैं इतना दूर​

Anurag Gupta

​अनगिनत ग्रह​

ब्रह्मांत में ऐसे अनगिनत ग्रह मौजूद हैं जिनकी लगातार खोज हो रही है। अब तक 5000 से अधिक बाह्यग्रहों की खोज कर चुके हैं।

Credit: iStock

​हमारे सौरमंडल के सबसे करीबी बारनार्ड तारे के करीब पृथ्वी जैसे 4 छोटे ग्रह मौजूद हैं।​

Credit: iStock

​कैसा है आकार​

पृथ्वी की तुलना में ये ग्रह 20 से 30 फीसद छोटे हैं। भविष्य में इंसान संभवत: इन ग्रहों को देखा या उस तक यात्रा की जा सकेगी।

Credit: iStock

​जीवन की संभावना​

खगोलविद लगातार पृथ्वी के बाहर जीवन की तलाश में जुटे हुए हैं, लेकिन पृथ्वी जैसे इन 4 ग्रहों पर जीवन की संभावना बेहद कम है।

Credit: iStock

You may also like

स्पेस से कैसा दिखता है कि मृत ग्लेशियर! ...
NASA के 7 ऐसे अंतरिक्ष यात्री, जिन्होंने...

​किसकी परिक्रमा कर रहे ग्रह​

पृथ्वी जैसे खोजे गए चारों ग्रह बारनार्ड तारे की परिक्रमा कर रहे हैं, जो एक लाल बौना है। जिसकी पृथ्वी से दूरी लगभग 5.97 प्रकाशवर्ष है।

Credit: iStock

​और भी ग्रह हो सकते हैं मौजूद​

बारनार्ड तारे की परिक्रमा करने वाले और भी ग्रह मौजूद हो सकते हैं। खगोलविदों का मानना है कि गैस से बना बृहस्पति जैसा विशाल ग्रह भी मौजूद हो सकता है।

Credit: iStock

​गर्म होगा माहौल!​

अपने तारे के करीब होने की वजह से इन चारों ग्रहों का माहौल बेहद गर्म हो सकता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: स्पेस से कैसा दिखता है कि मृत ग्लेशियर! जिसकी मिट गई पहचान

ऐसी और स्टोरीज देखें