Feb 15, 2025
अंतरिक्ष से एक और आसमानी आफत पृथ्वी की तरफ तेजी से बढ़ रही है और यह पृथ्वी के साथ ही चांद के लिए भी खतरा है।
Credit: iStock/Canva
बकौल नासा, 'सिटी किलर' नामक एस्टेरॉयड 2032 में पृथ्वी से टकरा सकता है और इस पर खगोलविदों की पैनी निगाह है।
Credit: iStock/Canva
एक नए अध्ययन से पता चला है कि सिटी किलर एस्टेरॉयड पृथ्वी के साथ ही चंद्रमा से भी टकरा सकता है और इससे भीषण तबाही मचने का खतरा बना हुआ है।
Credit: iStock/Canva
नासा के खगोलविदों ने 7 फरवरी को सिटी किलर, जिसे 2024 YR4 एस्टेरॉयड के नाम से भी जानते हैं, की पृथ्वी से टकराने की संभावना को 1.2 फीसद से बढ़ाकर 2.3 फीसद कर दिया।
Credit: iStock/Canva
खगोलविदों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर एस्टेरॉयड की रफ्तार कम नहीं हुई तो चंद्रमा को भारी नुकसान क्षेलना पड़ सकता है, क्योंकि चंद्रमा पर वायुमंडल नहीं है।
Credit: iStock/Canva
खगोलविदों के मुताबिक, 'सिटी किलर' एस्टेरॉयड के चांद से टकराने की संभावना 0.3 फीसद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण टकराव का प्रभाव संभवत: पृथ्वी से दिखाई देगा।
Credit: iStock/Canva
एस्टेरॉयड की टक्कर से चंद्रमा पर विशालकाय गड्ढा बन सकता है और मलबा अंतरिक्ष में फैल जाएगा, जो पृथ्वी पर भी पहुंच सकता है।
Credit: iStock/Canva
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स