Sep 12, 2024

'तबाही के देवता' पर सबकी निगाहें; पर पृथ्वी की ओर बढ़ रहे ये 5 एस्टेरॉयड

Anurag Gupta

'तबाही के देवता'

वैज्ञानिक 'तबाही के देवता' यानी एपोफिस एस्टेरॉयड को लेकर अपडेट दे रहे हैं, लेकिन इन एस्टेरॉयड्स का भी अलर्ट जारी हुआ है।

Credit: iStock/Canva

एस्टेरॉयड का अलर्ट

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेपीएल लेबोरिटी ने आगामी पांच एस्टेरॉयड को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह तमाम एस्टेरॉयड आज पृथ्वी के नजदीक से गुजरेंगे।

Credit: iStock/Canva

अंतरिक्ष में दिखीं 'स्वर्ग की महारानी'!

आगामी एस्टेरॉयड्स का आकार ?

पृथ्वी के नजदीक बढ़ रहे एस्टेरॉयड्स बस से लेकर बहुमंजिला इमारत जितने आकार के हैं। इनका व्यास 39 फुट से लेकर 420 फुट तक का है।

Credit: iStock/Canva

बस जितना बड़ा एस्टेरॉयड

बस के आकार वाला 2024 RF3 नामक एस्टेरॉयड पृथ्वी से 1.1 मिलियन मील की दूरी से गुजरेगा।

Credit: iStock/Canva

विमान जितनी बड़ी आसमानी आफत

2024 RT12 एस्टेरॉयड का व्यास 74 फुट, 2024 RL4 एस्टेरॉयड का व्यास 75 फुट और 2024 RH2 एस्टेरॉयड का व्यास 110 फुट है।

Credit: iStock/Canva

विशालकाय एस्टेरॉयड भी तेजी से बढ़ रहा

इस सप्ताह जारी हुए एस्टेरॉयड्स के अलर्ट में 2024 QS1 एक विशालकाय एस्टेरॉयड है, जिसका व्यास 420 फुट है और यह बहुमंजिला इमारत जितना है, जो 2.8 मिलियन मील की दूरी से गुजरने वाला है।

Credit: iStock/Canva

क्या पृथ्वी से टकराएंगे एस्टेरॉयड?

इन तमाम एस्टेरॉयड के पृथ्वी से टकराने की कोई संभावना नहीं है। आज यह पृथ्वी के नजदीक से गुजर जाएंगे, लेकिन एस्टेरॉयड का साइज बड़ा होने की वजह से वैज्ञानिक अपनी नजर बनाए रखेंगे।

Credit: iStock/Canva

Thanks For Reading!

Next: हमारी आकाशगंगा के बीच में कैसे और कब बना विशालकाय ब्लैक होल?