Oct 6, 2024

मिशिगन झील में कहां से आए रहस्यमयी गड्ढे? वैज्ञानिक हैरान और परेशान

Anurag Gupta

रहस्यमयी झील

वैज्ञानिक मिशिगन झील के रहस्यों को सुलझाने में जुटे हुए हैं। दो साल पहले सोनार तस्वीरों में रहस्यमयी आकृतियां दिखाई दी थी।

Credit: iStock

क्या है असल माजरा?

एक सर्वे में पता चला है कि मिशिगन झील में दिखने वाली आकृतियां कुछ और नहीं, बल्कि रहस्यमयी गड्ढे हैं।

Credit: iStock

मिल्की वे का पुराना क्लस्टर

जहाजों के अवशेष हैं मौजूद

विस्कॉन्सिन शिप रेक कोस्ट नेशनल मरीन सैंक्चुअरी मिशिगन झील का एक संरक्षित क्षेत्र है, जहां पर जहाजों के अवशेष हैं।

Credit: iStock

झील के रहस्यमयी गड्ढे

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने जहाजों का मलबा ढूंढने वाले ब्रेंडन बैलोद ने बताया कि झील की रहस्यमयी आकृतियों को गड्ढे ही बताए हैं। उनके मुताबिक, गड्ढे लगभग 20 से 40 फीट गहरे हो सकते हैं।

Credit: iStock

सर्च टीम को मिले थे गड्ढे ही गड्ढे

ब्रेंडन बैलोद ने बताया कि उनकी सर्च टीम को दर्जनों गड्ढे दिखे थे। जिनका व्यास 500 से 1000 फीट के आसपास रहा होगा।

Credit: iStock

प्राकृतिक क्रेटर

NOAA की रिसर्च टीम ने 21 अगस्त को एक रिमोट व्हीकल की मदद से उस क्षेत्र का जायजा लिया और गड्ढों को प्राकृतिक क्रेटर बताया।

Credit: iStock

कितने क्रेटर मिले?

रिसर्च टीम को मिशिगन झील में लगभग 40 क्रेटर मिले हैं और हो सकता है कि अभी और भी क्रेटर वहां पर मौजूद हों, लेकिन अभी इसके बारे में और रिसर्च की जरूरत है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: Alert! सुदूर अंतरिक्ष में 80 साल बाद होने वाला है महाविस्फोट