Sep 24, 2024

​ये है धरती का अनोखा जीव, जो अंतरिक्ष में भी कर सकता है बच्चे पैदा​

Anurag Gupta

अनोखे 'वॉटर बियर'

टार्डिग्रेड्स, जिन्हें 'वॉटर बियर' भी कहा जाता है, पर चरम मौसम का भी कोई असर नहीं होता है।

Credit: iStock

बेहद मजबूत हैं टार्डिग्रेड्स

उबलते पानी में डाल दीजिए या फिर -272 डिग्री सेल्सियस के तापमान में छोड़ दीजिए या फिर कोई वाहन चढ़ा दीजिए। यह हमेशा ही जीवित मिलेंगे।

Credit: iStock

स्पेस में छा गईं सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष में भी रह सकते हैं जीवित

वैज्ञानिकों ने साल 2017 में हजारों टार्डिग्रेड्स को अंतरिक्ष में भेजा था और जब अंतरिक्षयान धरती पर वापस लौटा तो सभी टार्डिग्रेड्स जीवित थे। साथ ही मादा टार्डिग्रेड्स ने अंडे दिये थे।

Credit: iStock

भारी दबाव झेलने की है क्षमता

पृथ्वी की सबसे गहरी जगह मारियाना ट्रेंच जैसे स्थानों पर भी टार्डिग्रेड्स जीवित रह सकते हैं। इनके पास गजब की शक्ति होती है।

Credit: iStock

रेडिएशन

इंसानों की तुलना में टार्डिग्रेड्स सैकड़ों गुना अधिक रेडिएशन सहन कर सकते हैं और अंतरिक्ष निर्वात में भी जीवित रह सकते हैं। इनके पास पैरामैक्रोबियोटस नामक जीन पाया जाता है। इनको लेकर कई अध्ययन हो चुके हैं।

Credit: iStock

लंबे समय तक जीवित रहने की क्षमता

टार्डिग्रेड्स बिना खाना पानी के लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। इनका आकार जानकार तो आपका दिमाग ही हिल जाएगा।

Credit: iStock

टार्डिग्रेड्स का आकार

टार्डिग्रेड्स एक सूक्ष्मजीव है। जिनका आकार 0.3 से 0.5 मिलीमीटर होता है, लेकिन कुछ प्रजातियां 1.2 मिलीमीटर तक हो सकती हैं।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: मिल्की-वे के एक छोर से दूसरे छोर की दूरी कितनी है ?