Oct 5, 2024

प्रारंभिक ब्रह्मांड कैसा था? अंधकारमय दुनिया कैसे हुई रोशन

Anurag Gupta

ब्रह्मांड की उत्पत्ति?

बिग बैंग से हमारे ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है और उसके बाद से लगातार ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है।

Credit: Canva

अनंत ब्रह्मांड

प्रारंभिक ब्रह्मांड मौजूदा ब्रह्मांड से बेहद अलग था। हालांकि, अभी भी वैज्ञानिक ब्रह्मांड के बारे में बहुत कम ही जान पाए हैं।

Credit: Canva

ब्रह्मांड का छोर कैसा है?

शुरुआती ब्रह्मांड में क्या था?

बिग बैंग के बाद के एकदम शुरुआत में ब्रह्मांड बेहद गर्म और घना था और धीरे-धीरे ठंडा होने पर निर्माण कार्य शुरू हुआ।

Credit: Canva

कितना पुराना है ब्रह्मांड?

ब्रह्मांड लगभग 13.8 अरब साल पुराना है और अरबों सालों में गुरुत्वाकर्षण, गैस और धूल से आकाशगंगाएं, ग्रह, तारे सहित अन्य सभी आसमानी वस्तुएं बनी हैं।

Credit: Canva

क्या ब्लैक होल थे मौजूद?

एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रारंभिक ब्रह्मांड में हमारी अनुमान से भी कहीं ज्यादा संख्या में ब्लैक होल मौजूद थे।

Credit: Canva

विशालकाय होते गए ब्लैक होल

ब्लैक होल धीरे-धीरे अपने आसपास की वस्तुओं को निगलते हुए विशालकाय होते गए। मौजूदा समय में लगभग हर बड़ी आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल मौजूद है।

Credit: Canva

असंख्य आकाशगंगाएं

1920 के दशक की शुरुआत तक माना जाता था कि मिल्की-वे गैलेक्सी ही संपूर्ण ब्रह्मांड है, लेकिन बाद में पता चला कि यह अनेक आकाशगंगाओं में से महज एक है।

Credit: Canva

Thanks For Reading!

Next: Alert! पृथ्वी से टकराने वाला है भीषण सौर तूफान; ब्लैक आउट का खतरा