Nov 07, 2024
पानी में तैरने की क्षमता रखने वाला ग्रह कोई और नहीं, बल्कि शनि ग्रह है, जिसे अंग्रेजी में Saturn के नाम से जाना जाता है।
Credit: iStock
शनि ग्रह का घनत्व पानी के घनत्व से भी कम होता है। बता दें कि शनि ग्रह का घनत्व लगभग 0.68 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर होता है, जबकि पानी का 1 ग्राम प्रति सेंटीमीटर है।
Credit: iStock
अगर शनि ग्रह को किसी बड़े जलाशय में रखा जाए तो वह डूबेगा नहीं, बल्कि तैरता हुआ प्रतीत होगा। हालांकि, यह एक काल्पनिक अवधारणा है।
Credit: iStock
सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि को उसके छल्लों से आसानी से पहचाना जा सकता है। यह बृहस्पति की तरह एक गैसीय प्लैनेट है।
Credit: iStock
शनि ग्रह में एक दिन लगभग 11 घंटे का होता है, जबकि सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में रिंग प्लैनेट को लगभग 29.4 पृथ्वी वर्ष का समय लगता है।
Credit: iStock
बकौल नासा, शनि ग्रह के पास किसी अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे ज्यादा 146 चंद्रमा मौजूद है, जिनमें से सबसे बड़ा 'टाइटन' नामक चंद्रमा है।
Credit: iStock
रात के समय आसमान में पीले रंग का चमकता हुआ तारा दिखाई देता है, जो शनि ग्रह है। स्पष्ट तौर पर देखने के लिए टेलीस्कोप की मदद ली जा सकती है।
Credit: iStock
इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स