Sep 6, 2024

उत्तरी गोलार्ध में ही क्यों है ज्यादातर भूमि? 90 फीसद रहती है आबादी

Anurag Gupta

काल्पनिक रेखा

पृथ्वी को भूमध्य रेखा नामक एक काल्पनिक रेखा से दो बराबर हिस्सों बांटा गया है। जिसे उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध कहते हैं।

Credit: iStock

कहा हैं कौन सा गोलार्ध?

भूमध्य रेखा के उत्तर वाला हिस्सा उत्तरी गोलार्ध, जबकि दक्षिण वाला हिस्सा दक्षिणी गोलार्ध कहलाता है।

Credit: iStock

ये है पुराने तारों का घर

सबसे ज्यादा भूमि किस गोलार्ध में है?

दोनों गोलार्धों में से सबसे ज्यादा भूमि उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इसमें पृथ्वी का लगभग 68 फीसद भूभाग मौजूद है और वैश्विक आबादी का 90 फीसद हिस्सा यहीं रहता हैं।

Credit: iStock

क्या है दक्षिणी गोलार्ध का हाल?

दक्षिणी गोलार्ध में महज 32 फीसद भूभाग और वैश्विक आबादी का महज 10 फीसद हिस्सा ही मौजूद है।

Credit: iStock

किस गोलार्ध में क्या-क्या आता है?

उत्तरी गोलार्ध में उत्तरी अमेरिका, यूरोप, एशिया और अफ्रीका का ज्यादातर हिस्सा, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका और अफ्रीका का दक्षिणी हिस्सा आता है।

Credit: iStock

ज्यादातर भूमि उत्तरी गोलार्ध में क्यों है?

उत्तरी गोलार्ध में ज्यादातर भूमि होने के कई कारण हैं, लेकिन सबसे अहम वजह टेक्टोनिक प्लेटों को माना जाता है।

Credit: iStock

टेक्टोनिक प्लेटों की गति

पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटें लगातार हिलती रहती हैं। इसी वजह से मूल पैंजिया को उत्तर में स्थानांतरित कर दिया है यानी प्लेटों की गति की वजह से अधिक भूमि उत्तर की ओर आ गई है।

Credit: iStock

Thanks For Reading!

Next: खूब कर ली भागदौड़, फिर भी जीवनभर चल पाए वामन के सिर्फ पांच कदम!