आपकी रूह कपां देंगी​ 2023 को लेकर नास्त्रेदमस​ की ये भविष्यवाणियां

लवीना शर्मा

Nov 28, 2022

कौन हैं नास्त्रेदमस?

नास्त्रेदमस फ़्रांस के प्रसिद्ध भविष्यवक्ता थे। उन्होंने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में 3997 तक की भविष्यवाणियां की थीं। ऐसा माना जाता है कि उनकी अब तक 800 भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं।

Credit: Twitter

2023 को लेकर नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

साल 2023 को लेकर भी उनकी कई भविष्यवाणी वायरल हो रही हैं। जिनमें तीसरा विश्व युद्ध और आसमान से आग बरसने वाली भविष्यवाणी को लेकर लोग काफी परेशान हैं।

Credit: Twitter

तीसरे युद्ध के बारे में नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि “सात महीने महान युद्ध, बुरे कामों से मरेंगे लोग”। कुछ लोग इसे तीसरे विश्व युद्ध का संकेत मान रहे हैं।

Credit: iStock

क्या सच साबित होगी तीसरे युद्ध की भविष्यवाणी?

मौजूदा समय में रूस और युक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध ने विश्व को दो गुटों में बांट दिया है और तबाही मचाने वाले परमाणु बम की धमकियां भी दी जा रहीं हैं। ऐसे में नास्त्रेदमस की तीसरे युद्ध की भविष्यवाणी से लोग भयभीत है।

Credit: iStock

2023 में आसमान से बरसेगी आग?

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में लिखा था, 'शाही भवन पर आकाशीय आग'। कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि नास्त्रेदमस की इस भविष्यवाणी का इशारा दुनिया के अंत की ओर है। वहीं कुछ का कहना कि आसमान से आग बरसने का आशय है कि एक सभ्यता खत्म हो जाएगी।

Credit: iStock

साल 2023 में आयेगा आर्थिक संकट

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार साल 2023 में आर्थिक संकट आएगा। नास्त्रेदमस ने लिखा था, 'गेहूं इतना ऊंचा उठेगा कि आदमी एक दूसरे को खा जाएंगे'। इस भविष्यवाणी को लोग यूक्रेन और रूस के युद्ध से जोड़ रहें हैं। क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद दुनियाभर में गेहूं की कमी देखी जा रही है।

Credit: iStock

2023 में मंगल ग्रह पर इंसान

नास्त्रेदमस ने 2023 को लेकर लिखा था, “मंगल पर रोशनी गिर रही है”। इसका अर्थ ये निकाला जा रहा है कि इंसानों को मंगल पर जाने के मिशन में कामयाबी मिल सकती है।

Credit: iStock

दो महान शक्तियां आएंगी साथ

नास्त्रेदमस ने लिखा है दो महान शक्तियों का गठबंधन होगा। ये गठबंधन एक मजबूत आदमी और एक कमजोरी पुरुष या महिला नेता के बीच होगा।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: 2022 जाते-जाते इन राशियों को देगा ढेरों लाभ

ऐसी और स्टोरीज देखें