Nov 27, 2022

दिसंबर 2022 के व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट

आदित्य सिंह

व्रत और त्योहार

हिंदू पंचांग के अनुसार अंग्रेजी माह का बारहवां महीना दिसंबर और हिंदू कैलेंडर का नौवां महीना मार्गशीर्ष होता है। शास्त्रों के अनुसार यह महीना व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने व्रत एवं त्योहारों की भरमार होने वाली है।

Credit: istock

बेहद खास व्रत और पर्व

जिसमें मार्गशीर्ष पूर्णिमा, अमावस्या, मोक्षदा एकादशी, प्रदोष व्रत जैसे व्रत बेहद खास हैं। वहीं इस माह के अंतिम सप्ताह में यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। ऐसे में यहां आप दिसंबर माह में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Credit: istock

दिसंबर का पहला बेहद खास

बता दें दिसंबर का पहला सप्ताह व्रत की दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है। 3 दिसंबर, शनिवार को मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती है, 4 दिसंबर, रविवार को वैष्णव मोक्षदा एकादशी है। वहीं 5 दिसंबर 2022, सोमवार को सोम प्रदोष व्रत और अनंत त्रयोदशी है।

Credit: istock

पूर्णिमा व्रत

07 दिसंबर 2022, बुधवार को दत्तात्रेय जयंती और पूर्णिमा व्रत भी है। बता दें सनातन धर्म में एकादशी और पूर्णिमा व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि, इस दिन विधि विधान से श्रीहरि भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Credit: istock

संकष्टी चतुर्थी

दिसंबर का दूसरा सप्ताह भी व्रत और त्योहार की दृष्टि से खास रहने वाला है। 8 दिसंबर 2022 गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा है, 11 दिसंबर, रविवार को संकष्टी चतुर्थी है। सनातन धर्म में संकष्टी चुतुर्थी के व्रत का खास महत्व है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश कू पूजा का विधान है।

Credit: istock

धनु संक्रांति

दिसंबर के तीसरे सप्ताह में 16 दिसंबर, शुक्रवार को कालाष्टमी, धनु संक्रांति है। बता दें जब सूर्य वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करते है, तो इसे धनु संक्रांति कहा जाता है।

Credit: istock

मासिक शिवरात्रि

21 दिसंबर, बुधवार को प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि है। वहीं 22 दिसंबर, शुक्रवार को पौष अमावस्या है। अमावस्या के दिन व्रत रखने वाले लोग 24 तारीख को चंद्र दर्शन कर सकेंगे।

Credit: istock

क्रिसमस डे

25 दिसंबर 2022, रविवार को क्रिममस डे सेलिब्रेट किया जाएगा। क्रिसमस डे ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। बच्चे इस दिन को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं।

Credit: istock

दुर्गाष्टमी

वहीं 26 नवंबर को 2022, सोमवार को विनायक चतुर्थी है और 28 दिसंबर, बुधवार को स्कंद षष्ठी है। जबकि 30 दिसंबर, शुक्रवार को दुर्गाष्टमी का पावन पर्व मनाया जाएगा।

Credit: istock

Thanks For Reading!

Next: हाथ में हैं ये रेखाएं, हो सकती है दो शादियां