हनुमान जी के पास कौन सी 8 सिद्धियां हैं, जान‍िए क्‍या हैं इनके नाम

Apr 15, 2025

By: Medha Chawla

हनुमान जी के पास कौन सी 8 सिद्धियां हैं, जान‍िए क्‍या हैं इनके नाम

हनुमान जी का बल

हनुमान जी का बल

रामायाण के अनुसार हनुमान जी को अष्ट सिद्धियों को धारण करने वाला माना जाता है। लेक‍िन क्‍या आप इन शक्‍त‍ियों के नाम जानते हैं?

Credit: canva

8 सिद्धियों का महत्‍व

8 सिद्धियों का महत्‍व

ये 8 सिद्धियां हनुमान जी को माता सीता से वरदान स्‍वरूप प्राप्‍त हुई थीं। ऐसे में चल‍िए एक-एक कर इनके नाम जानते हैं।

Credit: canva

अणिमा

अणिमा

स्वयं को सूक्ष्म कर लेने की क्षमता को अणिमा कहा जाता है। इस सिद्धि से व्‍यक्‍ति छोटा शरीर धारण कर सकता है

Credit: canva

महिमा

दूसरी सिद्धि महिमा है। इससे मनुष्य अपने आपको विशाल बनाने की क्षमता रखता है। व्‍यक्‍ति‍ अपने शरीर को किसी भी सीमा तक फैला सकता है।

Credit: canva

You may also like

पवन कल्‍याण की विदेशी पत्‍नी ने उतरवाए ब...
शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग के बीच ये है अंत...

गरिमा

तीसरी सिद्धि गरिमा होती है। इस सिद्धि से व्यक्ति का आकार तो सीमित रहता है लेकिन शरीर का भार इतना बढ़ जाता है कि कोई उसको हिला तक नहीं सकता।

Credit: canva

लघिमा

लघिमा चौथी सिद्धि होती है। इस सिद्धि को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति का शरीर इतना हल्का हो सकता है कि वो हवा से भी तेज गति से उड़ सकता है।

Credit: canva

प्राप्ति सिद्धि

इस सिद्धि को प्राप्त कर लेने के बाद व्यक्ति कुछ भी प्राप्त कर सकता है। वे हर असफल कार्य को सफल कर सकता है।

Credit: canva

प्राकाम्य सिद्धि

छठी सिद्धि प्राकाम्य सिद्धि होती है ज‍िसमें व्यक्ति किसी के भी मन की बात को जान और समझ सकता है।

Credit: canva

ईशिता सिद्धि

सातवीं सिद्धि है ईशिता और इसका अर्थ होता है आधिपत्य। ये भगवान की उपाधि होती है। इस सिद्धि को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति भगवान की श्रेणी में आ जाता है।

Credit: canva

वशिता सि���्धि

आठवीं वशिता सिद्धि है। इस सिद्धि को प्राप्त करने के बाद व्यक्ति किसी भी व्यक्ति अथवा वस्तु को आसानी से अपने वश में कर सकता है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: पवन कल्‍याण की विदेशी पत्‍नी ने उतरवाए बाल, इस मंदिर में साइन किया ये पेपर

ऐसी और स्टोरीज देखें