लाल किताब के ये उपाय कर्ज से दिलाएंगे छुटकारा
By: Laveena Sharma

लाल किताब के ये उपाय कर्ज से दिलाएंगे छुटकारा

Mar 01, 2023

कौवे को खिलाएं रोटी

​कौवे को खिलाएं रोटी

लाल किताब उपाय के अनुसार कर्ज से मुक्ति पाने के लिए रोजाना कौवे को रोटी खिलाएं।

Credit: iStock
सोने से पहले करें ये काम

​सोने से पहले करें ये काम

रात में सोने से पहले अपने सिरहाने पलंग के नीचे एक बर्तन में जौ रख दें और सुबह उठकर उस जौ को जरूरतमंदों को दान कर दें या जौ को पशु-पक्षियों को भी खिला सकते हैं। इस उपाय से आपको कर्ज से राहत मिलेगी।

Credit: iStock
इस उपाय से आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

​इस उपाय से आर्थिक मामलों में मिलेगी सफलता

अगर बार-बार पैसे उधार लेने पड़ रहे हैं तो शनिवार के दिन किसी मंदिर में हलवे और खिचड़ी का दान करें। ऐसा करने से आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

Credit: iStock

​काले कुत्ते की करें सेवा

लाल किताब अनुसार शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल में चुपड़ी रोटी खिलाएं। ऐसा करने से भी कर्ज का बोझ कुछ कम हो सकता है।

Credit: iStock

You may also like

Vidur Niti: ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी सदै...
होलिका दहन में क्यों करते हैं गोबर के उप...

​गाय को खिलाएं रोटी

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए सवा 5 किलो आटा और सवा किलो गुड़ मिलाकर रोटी तैयार कर लें। गुरुवार के दिन शाम के समय ये रोटियां गाय को खिलाएं। लगातार 3 गुरुवार ये काम करें। इससे जरूर लाभ मिलेगा।

Credit: iStock

​मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

धन-धान्य में वृद्धि के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सोने के जेवर चढ़ाएं और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

Credit: iStock

​आर्थिक लाभ के लिए करें ये काम

आर्थिक लाभ के लिए घर के धन रखने वाले स्थान पर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा, चांदी की एक गोली और चांदी का हाथी रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की शीघ्र ही कृपा बरसने लगेगी।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: Vidur Niti: ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी सदैव रहती हैं मेहरबान

ऐसी और स्टोरीज देखें