हाथ में क्यों पहनी जाती है ये पीली चमकीली चीज, जगा सकती है सोती किस्‍मत

Feb 10, 2025

हाथ में क्यों पहनी जाती है ये पीली चमकीली चीज, जगा सकती है सोती किस्‍मत

Medha Chawla
पुखराज

​पुखराज​

पुखराज को बहुमूल्य रत्न माना जाता है। इसे संस्कृत में पुष्पराग और गुरु रत्न कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस रत्न को पहनने से जुड़ी कई मान्यताएं हैं।

Credit: canva

गुरु ग्रह

​गुरु ग्रह​

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पुखराज रत्न बृहस्पति यानी कि गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ माना जाता है। इसे ज्ञान, धन, और समृद्धि का कारक माना जाता है।

Credit: canva

बुद्धि में वृद्धि

​बुद्धि में वृद्धि​

इस रत्न को पहनने से व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और उसे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।

Credit: canva

​विवाह की बाधा​

कुंडली में गुरु ग्रह की अशुभ स्थिति की वजह से विवाह में देरी होती है। ऐसे में पुखराज धारण करने से इस दोष से मुक्ति म‍िल सकती है।

Credit: canva

You may also like

भीष्म पितामह ने महाभारत युद्ध में कौरवों...
Astrology: अलादीन का चिराग है ये खास नंब...

​धन और समृद्धि ​

पुखराज धारण करने से व्यापार और आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। इससे व्यक्तिगत जीवन में धन और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

Credit: canva

​नेतृत्व क्षमता ​

इस रत्न को बेहद प्रभावशाली माना जात है। पुखराज नेतृत्व करने वाली क्षमता को विकसित करने में सहायक हो सकता है।

Credit: canva

​संतान का सुख​

मान्यताओं के अनुसार पुखराज धारण करने से दांपत्य के जीवन में संतान प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ सकती है।

Credit: canva

​सही धातु ​

पुखराज को सोने में पहनना सबसे शुभ माना जाता है हालांकि इसे अष्ट धातु में भी पहना जाता है। इन दोनों धातुओं से इसका प्रभाव अधिक हो जाता है।

Credit: canva

​किस में पहने ​

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज रत्न को दाएं हाथ की तर्जनी उंगली में पहनना शुभ माना जाता है। तर्जनी उंगली धन से जुड़ी मानी जाती है।

Credit: canva

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: भीष्म पितामह ने महाभारत युद्ध में कौरवों का साथ क्यों दिया था?

ऐसी और स्टोरीज देखें