Aug 29, 2023

इस मैदान पर होने जा रहा है भारत-पाक मैच, आंकड़े आपको चौंका देंगे

शिवम अवस्थी

भारत-पाकिस्तान मैच

एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला खेला जाना है। दोनों टीमें 2019 विश्व कप के बाद अब जाकर वनडे प्रारूप में आमने-सामने होंगी।

Credit: Twitter

श्रीलंकाई जमीन पर होगा मुकाबला

जैसा कि सबको पता है कि एशिया कप के मेजबान श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। लेकिन भारत ने पाकिस्तान में खेलने से मना किया इसलिए भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

Credit: Twitter

इस मैदान पर होगी भारत-पाक की टक्कर

भारत और पाकिस्तान की टक्कर 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी स्थित पालेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगी।

Credit: Twitter

खूबसूरत वादियों के बीच मैदान

ये मैदान दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक गिना जाता है जो खूबसूरत वादियों के बीच बना हुआ है।

Credit: Twitter

क्या कहते हैं यहां के आंकड़े?

इस मैदान पर वनडे मैचों के आंकड़े कैसे हैं इसमें इस समय सभी भारत और पाकिस्तान के फैंस की दिलचस्पी होगी। तो आइए आपको कुछ चौंकाने वाली बातें बताते हैं।

Credit: Twitter

अब तक कोई भारत-पाक भिड़ंत नहीं

पालेकल स्टेडियम पर अब तक कोई भी भारत-पाकिस्तान वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है। इस बार एशिया कप में पहली बार दोनों टीमें यहां टकराएंगी। भारत ने अब तक यहां जो भी मैच खेले हैं, वे सभी मेजबान श्रीलंका के खिलाफ रहे।

Credit: Twitter

यहां पर भारत का ऐसा है रिकॉर्ड

अगर इस मैदान पर वनडे क्रिकेट में भारत के रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक टीम इंडिया ने यहां पर तीन वनडे मैच खेले हैं। ये तीनों मैच श्रीलंका के खिलाफ थे और तीनों में भारत को जीत मिली। भारत ने यहां आखिरी बार 2017 में वनडे खेला था और 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

Credit: Twitter

पाकिस्तान का इस मैदान पर रिकॉर्ड

इस मैदान पर जब 2011 में पहली बार वनडे मैच हुआ था तब उसमें पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। तब से अब तक पाकिस्तान ने इस मैदान पर 5 वनडे मैच खेले हैं।

Credit: Twitter

पाकिस्तान ने यहां कितने मैच जीते और हारे

पाकिस्तान ने कैंडी में जो 5 वनडे मैच खेले हैं उसमें उनको दो मैचों में जीत मिली है। एक मैच में उन्होंने जिंबाब्वे को 7 विकेट से हराया, जबकि एक मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी। उन्होंने 2015 में यहां अपना आखिरी वनडे खेला था और उसमें श्रीलंका 2 विकेट से जीता था।

Credit: Twitter

कैसी है इस ग्राउंड की पिच?

इस मैदान की पिच एक हाई-स्कोरिंग विकेट मानी जाती है। यहां पर सर्वाधिक स्कोर 363 रन द.अफ्रीका ने बनाया था। जबकि यहां पर सर्वाधिक लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 314 रन का टारगेट हासिल किया था।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: वनडे में भारत-पाकिस्तान की कितनी बार हुई टक्कर, जानिए कैसे हैं आंकड़े

Find out More