Dec 31, 2023

साल 2023 में क्रिकेट के मैदान पर टूटे ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Navin Chauhan

वनडे में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जड़कर वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा 49 शतकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट वनडे में शतकों का अर्धशतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बने।

Credit: AP/Twitter

टी20 में सबसे तेज अर्धशतक

नेपाल के बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ने एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में युवराज सिंह का टी20आई में 12 गेंद में सबसे तेज अर्धशतक का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दीपेंद्र ने 9 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

Credit: AP/Twitter

चेज करते हुए वनडे में दोहरा शतक

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप 2023 के मुकाबले में रनों का पीछा करते हुए दोहरा शतक(201*) जड़ा। वो लक्ष्य का पीछा करते हुए दोहरा शतक जड़ने वाले पहले प्लेयर बने।

Credit: AP/Twitter

T20I में पहली बार बने 300 रन

पहली बार पुरुषों के टी20आई मैच में 300 रन बनने का कारनामा हुआ। नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट पर 314 रन का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले टी20आई में सबसे बड़ा स्कोर अफगानिस्तान(278/3) और चेक रिपब्लिक(278/4) ने बनाया था।

Credit: AP/Twitter

सबसे तेज लिस्ट-ए शतक

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जैक फास्नर मैक्ग्रुक ने 29 गेंद में तस्मानिया के खिलाफ शतक जड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 31 गेंद में वनडे में एबी डिविलियर्स के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Credit: AP/Twitter

भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

रेलवे के लिए खेलने वाले आशुतोष शर्मा ने साल 2023 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 गेंद में टी20 अर्धशतक जड़कर नया भारतीय रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने युवराज सिंह का 12 गेंद में अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा।

Credit: AP/Twitter

महिला टी20 में पहली बार बने 400 रन

महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में एक पारी में पहली बार 400 रन से ज्यादा बने। अर्जेंटीना की टीम ने चिली के खिलाफ 20 ओवर में 427 रन बनाए थे।

Credit: AP/Twitter

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने विश्व कप 2023 के दौरान 11 मैच में 765 रन बनाए और सचिन तेंदुलकर का साल 2003 में एक विश्व कप में बनाए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 673 रन बनाए थे।

Credit: AP/Twitter

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा ने विश्व कप के दौरान अपनी आतिशी बल्लेबाजी के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का क्रिस गेल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 553 छक्के जड़े थे। रोहित के नाम 582 छक्के हो गए हैं।

Credit: AP/Twitter

विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा ने विश्व कप 2023 में एक शतक जड़ा इसके साथ ही वो विश्व कप के इतिहास में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके नाम विश्व कप में सबसे ज्यादा 7 शतक हो गए हैं।

Credit: AP/Twitter

Thanks For Reading!

Next: नासिर हुसैन का ऐलान, 2024 में ये दो प्लेयर मचाएंगे धमाल