Jul 30, 2023

ODI में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-10 भारतीय

Navin Chauhan

विराट कोहली- 52

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। विराट ने 2013 में जयपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंद में सैकड़ा जड़ा था।

Credit: ICC-Twitter

वीरेंद्र सहवाग- 60

नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग के नाम वनडे में भारत के लिए दूसरे सबसे तेज शतक दर्ज है। उन्होंने 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन नें 60 गेंद में शतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 74 गेंद में 125* रन बनाए थे।

Credit: ICC-Twitter

विराट कोहली-61

विराट कोहली के नाम भारत के वनडे में तीसरा सबसे तेज शतक भी दर्ज है। उन्होंने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 61 गेंद में शतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 66 गेंद में नाबाद 115 रन की पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

मोहम्मद अजहरुद्दीन-62

भारत के लिए वनडे में चौथा सबसे तेज शतक मो. अजहरुद्दीन के नाम दर्ज है। अजहर ने साल 1988 में बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ 62 गेंद में शतक पूरा किया था। उस मैच में अजहर ने 65 गेंद में 108* रन बनाए थे।

Credit: ICC-Twitter

युवराज सिंह-64

युवराज सिंह वनडे में भारत के लिए सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में पांचवें पायदान पर हैं। युवी ने साल 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में 64 गेंद में शतक पूरा किया था। इस मैच में उन्होंने 138(78) रन की नाबाद पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

केदार जाधव- 65

केदार जाधव वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीयों में छठे नंबर पर हैं। जाधव ने साल 2017 में पुणे में इंग्लैंड के खिलाफ 65 गेंद में शतक जड़ा। मैच में उन्होंने 76 गेंद में 120 रन बनाए।

Credit: ICC-Twitter

सुरेश रैना- 66

सुरेश रैना सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले भारतीयों में साझा रूप से सातवें स्थान पर हैं। रैना ने साल 2008 में कराची में हांगकांग के खिलाफ 66 गेंद में शतक जड़ा था। मैच में उन्होंने 68 गेंद में 101 रन बनाए।

Credit: ICC-Twitter

वीरेंद्र सहवाग- 66

वीरेंद्र सहवाग सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीयों की सूची में रैना के साथ सातवें स्थान पर भी हैं। उन्होंने 66 गेंद में श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में शतक जड़ा था। इस मैच में उन्होंने 102 गेंद में 146 रन का पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

यूसुफ पठान-68

यूसुफ पठान सबसे तेज वनडे शतक जड़ने वाले इंडियन प्लेयर्स में आठवें नंबर पर हैं। पठान ने 2011 में द. अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 68 गेंद में शतक जड़ा था। मैच में उन्होंने 70 गेंद में 105 रन बनाए थे।

Credit: ICC-Twitter

वीरेंद्र सहवाग- 69

सहवाग का नाम सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में नौवें नंबर पर भी है। सहवाग ने 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलंबो में 69 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 70 गेंद में 100 रन की पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

Thanks For Reading!

Next: टेस्ट में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले बल्लेबाज