रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाने वाले 4 भारतीय कप्तान

शिवम अवस्थी

Feb 16, 2024

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाते नजर आए। पहले दो टेस्ट में ज्यादा रन ना बना पाने के बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक लगाया।

Credit: AP

196 गेंदों में 131 रन

रोहित शर्मा ने इंग्लिश गेंदबाजी को तरसाते हुए 196 गेंदों में 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस प्रक्रिया में रोहित ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े।

Credit: AP

सचिन को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने सभी प्रारूपों में भारतीय कप्तान के रूप में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा। अब सिर्फ 4 भारत कप्तान ही ऐसे हुए हैं जो रोहित शर्मा (4606 रन) से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बना पाए हैं।

Credit: AP

धोनी भी पीछे छूटे

रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी (78 छक्के) को भी पछाड़ दिया है जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने की सूची में हैं। सिर्फ वीरेंद्र सहवाग (91) ही टेस्ट में रोहित शर्मा से अधिक छक्के लगा पाए हैं।

Credit: AP

अंतरराष्ट्रीय रन में चौथे नंबर पर

रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वो केवल सचिन तेंदुलकर (24,208), विराट कोहली (26,733) और मौजूदा भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (24,208) से पीछे हैं।

Credit: AP

कौन-कौन है आगे

अब आपको बताते हैं उन चार भारतीय खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने कप्तान के रूप में रोहित शर्मा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन (सभी प्रारूप मिलाकर) बनाए हैं।

Credit: AP

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली इस लिस्ट में 7665 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं जो उन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं।

Credit: ICC/X

मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन इस सूची में 8095 रनों के साथ भारतीय कप्तान के रूप में तीसरे स्थान पर हैं।

Credit: Credit-X

महेंद्र सिंह धोनी

एम एस धोनी भारतीय कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। धोनी ने कप्तान के रूप में 11207 रन बनाए हैं।

Credit: AP

शीर्ष पर विराट

विराट कोहली भारतीय कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 12883 रन बनाए हैं।

Credit: AP

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: अपने पहले टेस्ट में सबसे तेज 50 लगाने वाले भारतीय

ऐसी और स्टोरीज देखें