Sep 17, 2023

एशिया कप फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी

Navin Chauhan

मोहम्मद सिराज-2023

मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ कहर बरपाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट चटकाए और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की।

Credit: AP

2022 - भानुका राजपक्षे

साल 2023 के टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के भानुका राजपक्षे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उस मुकाबले में उन्होंने 45 गेंद में 71 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

2018 - लिटन दास

बांग्लादेश के लिटन दास ने एशिया कप 2018 के फाइनल में 121(117) रन की शतकीय पारी खेली थी। बांग्लादेश की हार के बावजूद वो फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुन गए थे।

Credit: ICC-Twitter

2016 - शिखर धवन

साल 2016 में टी20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप के फाइनल में शिखर धवन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। धवन ने 44 गेंद में नाबाद 60 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

2014 - लसिथ मलिंगा

साल 2014 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ लसिथ मलिंगा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने 58 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

Credit: ICC-Twitter

2012 - शाहिद अफरीदी

साल 2012 के एशिया कप फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शाहिद अफरीदी अपने ऑलराउंड मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने 32(22) रन बनाने के अलावा 1/28 विकेट भी अपने नाम किया था।

Credit: ICC-Twitter

2010 - दिनेश कार्तिक

साल 2010 में भारत के दिनेश कार्तिक एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। कार्तिक ने उस मैच में 66(84) रन की पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

2008 - अजंथा मेंडिस

साल 2008 में कराची में भारत के खिलाफ श्रीलंका के अंजथा मेंडिस ने 13 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे और श्रीलंका की जीत के हीरो रहे थे। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Credit: ICC-Twitter

2004 - मार्वन अटपट्टू

साल 2004 के एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के कप्तान मार्वन अटपट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने 87 गेंद में 65 रन की पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

2000 - मोईन खान

साल 2000 में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोईन अली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उन्होंने 56* (31) रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। ​​

Credit: ICC-Twitter

1997 - मार्वन अटपट्टू

साल 1997 में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल में मार्वन अटपट्टू प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने 84* (101) रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी।

Credit: ICC-Twitter

1995 - मोहम्मद अजहरुद्दीन

1995 में भारत श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को 89 गेंद में नाबाद 90* रन की मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

Credit: ICC-Twitter

1991- मोहम्मद अजहरुद्दीन

साल 1991 में भारत श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप के फाइनल में भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को 39 गेंद में नाबाद 54* रन की आतिशी मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Credit: ICC-Twitter

1988 - नवजोत सिंह सिद्धू

श्रीलंका के खिलाफ साल 1988 में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को मात देकर खिताब जीता था। नवजोत सिंह सिद्धू अपनी 87 गेंद में 76 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे।

Credit: ICC-Twitter

1986 - जावेद मिंयादाद

श्रीलंका के खिलाफ साल 1986 में खेले एशिया कप के फाइनल में 67(100) रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

Credit: ICC-Twitter

Thanks For Reading!

Next: Mohammed Siraj के मुंह में पानी ले आती हैं ये चीजें, जानिए क्या है फेवरेट डिश