Feb 9, 2024

U19 World Cup: फाइनल में कमान संभालने वाले भारतीय कप्तान

Navin Chauhan

उदय सहारण

भारत की अंडर-19 टीम उदय सहारण की कप्तानी में अंडर 19 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुंची है। जहां उसकी ऑस्ट्रेलिया से खिताबी भिड़ंत होगी।

Credit: ICC

मोहम्मद कैफ

साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी और श्रीलंका को मात देकर खिताब जीतने में सफल रही थी।

Credit: ICC

रविकांत शुक्ला

साल 2006 में भारतीय टीम रविकांत शुक्ला की कप्तानी में फाइनल में पहुंची थी। टीम में रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, चेतेश्वर पुजारा और पीयूष चावला जैसे धाकड़ प्लेयर्स के रहते टीम इंडिया पाकिस्तान से हार गई थी।

Credit: ICC

विराट कोहली

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2008 में अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी। दक्षिण अफ्रीका को मात देकर भारत ने दूसरी बार खिताब जीता था।

Credit: ICC

उन्मुक्त चंद

भारत ने साल 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया था। उन्मुक्त के कप्तानी शतक की बदौलत भारतीय टीम ने तीसरी बार खिताब जीता था।

Credit: ICC

इशान किशन

इशान किशन की कप्तानी में साल 2016 में भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, सरफराज खान, आवेश खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी टीम में थे। फाइनल में भारतीय टीम को हार मिली थी।

Credit: ICC

पृथ्वी शॉ

भारतीय टीम साल 2018 में अंडर -19 विश्व कप पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अपने नाम करने में सफल रही थी। टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया था। टीम इंडिया चौथी बार चैंपियन बनी थी।

Credit: ICC

प्रियम गर्ग

भारतीय टीम साल 2020 में प्रियम गर्ग की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल हुई थी। भारतीय टीम को फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Credit: ICC

यश ढुल

भारतीय टीम साल 2022 में यश ढुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पटखनी देकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।

Credit: ICC

Thanks For Reading!

Next: IPL में नाबाद शतकीय पारी खेलने वाले टॉप-5 विकेटकीपर