IPL 2024 से कौन-कौन बाहर, किसके खेलने पर सस्पेंस

शिवम अवस्थी

Mar 13, 2024

मोहम्मद शमी - गुजरात टाइटन्स

मोहम्मद शमी ने IPL 2023 में पर्पल कैप जीती थी, लेकिन इस साल वो टखने की चोट के कारण इस आईपीएल से बाहर रहेंगे।

Credit: BCCI

विश्व कप का हीरो

वनडे विश्व कप 2023 में मोहम्मद शमी भारतीय गेंदबाजी के हीरो साबित हुए थे।

Credit: BCCI

प्रसिद्ध कृष्णा - राजस्थान रॉयल्स

फरवरी में अपने क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद प्रसिद्ध कृष्णा IPL 2024 से बाहर हो गए हैं। पिछले संस्करण में भी वे चोट के कारण नहीं खेल पाए थे।

Credit: BCCI

मार्क वुड - लखनऊ सुपर जायंट्स

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस साल टी20 विश्व कप 2024 को देखते हुए LSG के तेज गेंदबाज मार्क वुड को IPL से बाहर कर दिया है।

Credit: BCCI

कॉनवे मई तक बाहर

CSK के ओपनर डेवोन कॉनवे अंगूठे की चोट की सर्जरी के बाद IPL 2024 के शुरुआती आधे हिस्से से बाहर रहेंगे।

Credit: BCCI

जेसन रॉय खुद हटे

इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय, जो KKR के साथ जुड़े हुए थे, उन्होंने निजी कारणों से IPL 2024 से नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को टीम में शामिल किया गया है।

Credit: BCCI

रिचर्डसन आधे IPL से बाहर

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2024 नीलामी में 5 करोड़ रुपये में साइन किया था, BBL 2023–24 के दौरान हुई चोट के कारण टूर्नामेंट के शुरुआती आधे हिस्से में नहीं खेल पाएंगे।

Credit: CricketAus/X

क्या सूर्या पहले 2 मैचों से बाहर

रिपोर्ट्स के अनुसार, विश्व के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव चोट से उबरने के कारण IPL 2024 के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Credit: BCCI

विराट कोहली नहीं खेलेंगे?

विराट कोहली 17 जनवरी 2024 से एक्शन से बाहर हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज नहीं खेली, और IPL 2024 के लिए उनकी उपलब्धता पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है। अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Credit: BCCI

शिवम दुबे पर सस्पेंस

CSK के ऑलराउंडर शिवम दुबे फिलहाल चोटिल हैं और IPL 2024 में धोनी की अगुवाई वाली टीम के कुछ मैचों में शायद ही खेल पाएंगे।

Credit: BCCI

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: IPL 2024 ये ये 5 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित

ऐसी और स्टोरीज देखें