Sep 20, 2023

सिराज बने नंबर.1, अब ये हैं ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप-10 गेंदबाज

शिवम अवस्थी

10. शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)

पाकिस्तानी टीम के शीर्ष तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी 10वें स्थान पर बरकरार हैं, उनके 632 अंक हैं।

Credit: Instagram

IND vs AUS LIVE SCORE

9. कुलदीप यादव (भारत)

भारतीय चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वो अब नौवें नंबर पर हैं। उनके 638 अंक हैं। वो टॉप-10 लिस्ट में दूसरे भारतीय हैं।

Credit: Instagram

8. एडम जाम्पा (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा एक स्थान नीचे खिसकते हुए आठवें पायदान पर आ गए हैं। उनके 642 अंक हैं।

Credit: AP

7. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)

कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी को एक स्थान का फायदा हुआ है और अब वो सातवें नंबर पर हैं। उनके 645 अंक हैं।

Credit: Instagram

6. मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पेसर मिशेल स्टार्क को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वो छठे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके 652 अंक हैं।

Credit: Instagram

5. राशिद खान (अफगानिस्तान)

जादुई अफगानी स्पिनर राशिद खान भी पांचवें नंबर पर बरकरार हैं। उनके 655 अंक हैं।

Credit: Instagram

4. मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान)

अफगानी स्पिनर मुजीब ने चौथा स्थान बरकरार रखा है। उनके 657 अंक हैं।

Credit: Instagram

3. ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड के शीर्ष पेसर ट्रेंट बोल्ट दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। उनके अब 677 अंक हैं।

Credit: AP

2. जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो नंबर.2 पर खिसक गए हैं। उनके 678 अंक हैं।

Credit: Instagram

1. मोहम्मद सिराज (भारत)

मोहम्मद सिराज ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर.1 स्थान हासिल कर लिया है। पिछले हफ्ते वो नौवें स्थान पर थे। उनके 694 अंक हैं। एशिया कप में धमाल के बाद उन्होंने रैंकिंग में शानदार छलांग लगाई है।

Credit: AP

Thanks For Reading!

Next: सोल्जर से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक, देखें किंग कोहली के विराट अवतार

Find out More