Dec 6, 2023

IPL के हर सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी

Navin Chauhan

2008-एमएस धोनी

आईपीएल के पहले सीजन में सबसे ज्यादा कीमत पर नीलाम होने वाले खिलाड़ी एमएस धोनी थे। धोनी को सीएसके ने 9.5 करोड़ की मोटी कीमत पर खरीदा था।

Credit: IPL/BCCI

2009-एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ-केविन पीटरसन

साल 2009 में इंग्लैंड के एंड्रर्यू फ्लिंटॉफ और केविन पीटरसन को आरसीबी और सीएसके ने 9.8 करोड़ की कीमत पर खरीदा था।

Credit: Twitter

2010-कीरोन पोलार्ड और शेन बॉन्ड

साल 2010 में मुंबई इंडियन्स ने किरोन पोलार्ड को और केकेआर ने कीवी पेसर शेन बॉन्ड को 4.8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2011-गौतम गंभीर

साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 14.9 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Credit: IPL/BCCI

2012-रवींद्र जडेजा

साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 12.8 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

Credit: IPL/BCCI

2013-ग्लेन मैक्सवेल

​साल 2013 की नीलामी में ग्लैन मैक्सवेल को मुंबई इंडियन्स ने 6.3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Credit: IPL/BCCI

2014-युवराज सिंह

साल 2014 में युवराज सिंह को आरसीबी ने अपनी टीम में 14 करोड़ रुपये खर्च करके शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2015-युवराज सिंह

साल 2015 के लिए हुई आईपीएल की नीलामी में युवराज सिंह को 16 करोड़ की कीमत में दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा था।

Credit: IPL/BCCI

2016-शेन वॉटसन

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। ये इस सीजन का सबसे बड़ा सौदा था।

Credit: IPL/BCCI

2017-बेन स्टोक्स

आईपीएल 2018 के लिए हुई नीलामी में बेन स्टोक्स को रायजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2018-बेन स्टोक्स

साल 2018 में बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2019-जयदेव उनादकट-वरुण चक्रवर्ती

​साल 2019 के लिए हुई नीलामी में जयदेव उनादकट को राजस्थान रॉयल्स ने और वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Credit: IPL/BCCI

2020-पैट कमिंस

साल 2020 के लिए हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई पेसर पैट कमिंस को सबसे ज्यादा 15.5 करोड़ की कीमत पर केकेआर ने शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2021- क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2021 में 16.25 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था।

Credit: IPL/BCCI

2022-ईशान किशन

मुंबई इंडियन्स ने साल 2022 में विकेटकीपर बल्लेबाडज ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपने दल में शामिल किया था।

Credit: IPL/BCCI

2023-सैम कुरेन

इंग्लैंड के ऑलराइंडर सैम कुरेन को पंजाब किंग्स ने साल 2023 में 18.50 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। वो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

Credit: IPL/BCCI

Thanks For Reading!

Next: CSK में बेन स्टोक्स को रिप्लेस कर सकते हैं ये खिलाड़ी