Nov 19, 2023

विश्व कप 2023 के टॉप-10 सिक्सर किंग

Navin Chauhan

रोहित शर्मा-31

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2021 के सिक्सर किंग रहे। उन्होंने 11 मैच में 31 छक्के जड़े। एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

Credit: AP

Team India T20I india squad

श्रेयस अय्यर-24

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 11 मैच में 24 छक्के जड़े।

Credit: AP

डेविड वॉर्नर-24

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर विश्व कप में छक्के जड़ने के मामले में साझा रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वॉर्नर ने भी 11 मैच में 24 छक्के जड़े।

Credit: AP

ग्लेन मैक्सवेल-22

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स में तीसरे स्थान पर रहे। मैक्सवेल ने 9 मैच में 22 छक्के जड़े।

Credit: AP

डेरिल मिचेल-22

कीवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने 10 मैच की 9 पारियों में 22 छक्के जड़े। सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर में मिचेल चौथे स्थान पर रहे।

Credit: AP

क्विंटन डिकॉक-21

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स में साझा रूप से पांचवें स्थान पर रहे। उन्होंने 10 मैच की 10 पारियों में 21 छक्के जड़े।

Credit: AP

मिचेल मार्श-21

आतिशी कंगारू बल्लेबाज मिचेल मार्श विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में साझा रूप से पांचवें पायदान पर रहे। उन्होंने 10 मैच में 21 छक्के जड़े।

Credit: AP

डेविड मिलर-20

किलर मिलर के नाम से विख्यात दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेविड मिलर विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में छठे स्थान पर रहे। उन्होंने 10 मैच में 20 छक्के जड़े।

Credit: AP

हेनरिक क्लासेन-19

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सातवें स्थान पर रहे। क्लासेन ने 10 मैच में 19 छक्के जड़े।

Credit: AP

फखर जमां-18

पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स में आठवें नंबर पर रहे। फखर के बल्ले से 4 मैच की 4 पारियों में 18 छक्के निकले।

Credit: AP

रचिन रवींद्र-17

युवा कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों में नौवें स्थान पर रहे। रवींद्र ने 10 मैच में 17 छक्के जड़े।

Credit: AP

कुसल मेंडिस-15

श्रीलंका के आतिशी बल्लेबाज कुसल मेंडिस 13वें विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स में 10वें स्थान पर रहे। मेंडिस ने 9 मैच में 15 छक्के जड़े।

Credit: AP

Thanks For Reading!

Next: किंग कोहली का मौजूदा वर्ल्ड कप रहा शानदार, विश्वास नहीं तो रिकॉर्ड देखें