Sep 14, 2023

सचिन ने पूछा, क्रिकेट के इन शब्दों को हिंदी में बता सकते हैं क्या?

शिवम अवस्थी

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव सचिन तेंदुलकर

पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कई बार फैंस के सवालों के जवाब देते हैं, तो कभी खुद भी सवाल पूछ लेते हैं।

Credit: Instagram

हिंदी दिवस का मौका

पूरे भारत में जब हिंदी दिवस पर अपनी भाषा को लेकर लोग अलग-अलग तरह से जश्न मना रहे थे, तब सचिन तेंदुलकर भी अपने अंदाज में हिंदी भाषा को सम्मान दे रहे थे।

Credit: Instagram

सचिन को पढ़ने का शौक

सचिन के पिता भी लिखते थे और खुद इस पूर्व क्रिकेटर को भी पढ़ने का काफी शौक है।

Credit: Instagram

सचिन ने पूछे चार सवाल

सचिन ने हिंदी दिवस के मौके पर अपने फैंस से चार सवाल पूछे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूछा कि क्या कोई बता सकता है कि अंपायर, विकेटकीपर, फील्डर और हेल्मेट को हिंदी में क्या कहते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इनका जवाब।

Credit: Instagram

अंपायर को हिंदी में ये कहते हैं

अंपायर को हिंदी में निर्णयकर्ता कहते हैं। हालांकि इसके लिए और भी कई शब्द इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

Credit: AP

विकेटकीपर को हिंदी में क्या कहते हैं?

विकेटकीपर को हिंदी में विकेट रक्षक या स्टंप रक्षक कहा जा सकता है। हालांकि इसके लिए अन्य शब्दों का उपयोग किया जा सकता है।

Credit: AP

फील्डर को हिंदी में क्या कहेंगे?

फील्डर को हिंदी में क्षेत्ररक्षक कहा जाता है और फील्डिंग और क्षेत्ररक्षण।

Credit: Twitter

हेलमेट को हिंदी में क्या कहते हैं?

हेलमेट को हिंदी में शिरस्त्राण कहा जाता है। इसके लिए भी कई अन्य शब्दों का उपयोग किया जा सकता है।

Credit: AP

सचिन को फैंस ने दिए कई जवाब

सचिन द्वारा पूछे गए कुछ सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं है या एक के कई जवाब भी हैं। फैंस ने भी सचिन को कई तरह के जवाब दिए हैं।

Credit: Instagram

सचिन को पसंद है देश की हर बात

मास्टर ब्लास्टर देश के लिए खेले हैं और उनके साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी भारतीय परंपरा, भाषा, संस्कृति को बेहद पसंद करता है।

Credit: Instagram

Thanks For Reading!

Next: ODI वर्ल्ड कप से पहले पिच पर आग उगल रहा है ये गेंदबाज, किया कमाल