Feb 3, 2024

22 की उम्र में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय

Navin Chauhan

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट में शानदार शतक जड़ा।

Credit: AP

पहले दिन का खेल खत्म होने पर जायसवाल 179* रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।

Credit: AP

यह यशस्वी के टेस्ट करियर का दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला शतक है।

Credit: AP

विंडीज के खिलाफ पिछले साल अपने डेब्यू टेस्ट पारी में यशस्वी ने 171 रन बनाए थे।

Credit: AP

22 की उम्र में सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले भारतीय प्लेयर्स में 5वें स्थान पर पहुंच गए

Credit: AP

उम्र के 22 बसंत देखने तक सचिन तेंदुलकर ने 8 टेस्ट शतक अपने नाम कर लिए थे।

Credit: Twitter

दूसरे स्थान पर काबिज रवि शास्त्री ने 22 साल के होने तक टेस्ट में 5 शतक जड़ दिए थे।

Credit: Twitter

इस सूची में साझा रूप से तीसरे पायदान पर सुनील गावस्कर और विनोद कांबली हैं।

Credit: ICC-Twitter

कांबली-गावस्कर दोनों ने 22 साल के होने तक 4-4 टेस्ट शतक अपने नाम कर लिए थे।

Credit: ICC-Twitter

22 की उम्र तक अजहर ने 3 टेस्ट शतक अपने खाते में दर्ज करा लिए थे वो चौथे स्थान पर हैं।

Credit: Twitter

यशस्वी के साथ पांचवें पायदान पर ऋषभ पंत, विजय मांजरेकर और दिलीप वेंसकरकर हैं।

Credit: AP

इन सभी के खाते में 22 साल का होने से पहले 2-2 टेस्ट शतक दर्ज हो गए हैं।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: IPL: इन टीमों के प्लेयर्स ने जड़े हैं सबसे ज्यादा पचासे