Aug 13, 2023

ये 10 दिग्गज हैं शोएब अख्तर के फेवरेट शिकार

Navin Chauhan

राहुल द्रविड़-9

शोएब अख्तर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे फेवरेट शिकार राहुल द्रविड़ हैं। राहुल द्रविड़ को पाकिस्तानी पेसर ने 9 बार आउट किया।

Credit: ICC-Twitter

सौरव गांगुली-8

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली शोएब अख्तर की गेंद पर 8 बार आउट हुए। वो अख्तर के दूसरे सबसे फेवरेट शिकार थे।

Credit: ICC-Twitter

रिकी पॉन्टिंग-8

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान रिकी पॉन्टिंग को शोएब ने 8 बार चलता किया। वो शोएब के फेवरेट शिकारों की सूची में साझा रूप से दूसरे पायदान पर हैं।

Credit: ICC-Twitter

सचिन तेंदुलकर-8

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शोएब अख्तर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 बार आउट किया। वो भी अख्तर के पसंदीदा शिकार की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

Credit: ICC-Twitter

जैक कैलिस-8

दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ऑलराउंडर जैक कैलिस पाकिस्तानी पेसर शोएब अख्तार की गेंद पर 8 बार आउट हुए। वो भी शोएब के फेवरेट शिकार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

Credit: ICC-Twitter

एडम गिलक्रिस्ट-7

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को शोएब ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 7 बार पवेलियन वापस भेजा था।

Credit: ICC-Twitter

सनथ जयासूर्या-7

श्रीलंका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज सनथ जयसूर्या शोएब अख्तर की तेज रफ्तार गेंदों का 7 बार अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में शिकार बने।

Credit: ICC-Twitter

स्टीव वॉ-7

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज और कप्तान स्टीव वॉ को शोएब अख्तर इंटनरेशनल क्रिकेट में 7 बार आउट करने में सफल रहे।

Credit: ICC-Twitter

मार्क बाउचर-6

दक्षिण अफ्रीका के महान विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का विकेट इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 बार शोएब ने अपने खाते में डाला।

Credit: ICC-Twitter

ग्रीह्म स्मिथ-6

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीह्म स्मिथ शोएब अख्तर की गेंद पर करियर में 6 बार आउट हुए थे।

Credit: ICC-Twitter

Thanks For Reading!

Next: IND vs IRE मैच शेड्यूल, कब और कहां देखें मुकाबला