Oct 18, 2023

World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका की हार का भारत पर पड़ेगा क्या असर

Navin Chauhan

नीदरलैंड ने किया उलटफेर

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से मात देकर विश्व कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर कर दिया। नीदरलैंड ने जीत लिए दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 246 रन का लक्ष्य रखा था।

Credit: AP

IND vs BAN LIVE SCORE

​207 रन पर दक्षिण अफ्रीका हुआ ढेर

दक्षिण अफ्रीका की टीम 42.5 ओवर में 207 रन बनाकर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीकी टीम की एक साल के अंदर नीदरलैंड के खिलाफ दूसरी हार है।

Credit: AP

टी20 विश्व कप में दी थी मात

नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका का टी20 विश्व कप 2022 में 13 रन के अंतर से हराकर उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया था।

Credit: AP

नेट रन रेट में आई गिरावट

नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद दक्षिण अफ्रीका का विजय रथ रुक गया है और वो नेट रन रेट में गिरावट के साथ तीसरे पायदान पर ही बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खाते में 3 मैच में 4 अंक हैं।

Credit: AP

नीदरलैंड की सबसे बड़ी जीत

नीदरलैंड क्रिकेट टीम के क्रिकेट इतिहास की यह सबसे बड़ी जीत है। पहली बार वो किसी टेस्ट टीम को वनडे विश्व कप के बड़े मंच पर मात देने में सफल हुई है।

Credit: AP

टॉप पर टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका की नीदरलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम अंक तालिका में तीन मैच में तीन जीत के साथ टॉप पर बनी हुई है। भारत के बाद न्यूजीलैंड भी 3 मैच में जीत जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया का नेट रन रेट 1.821 और कीवी टीम का 1.604 है। दोनों के खाते में 6-6 अंक हैं।

Credit: AP

भारतीय टीम के पास होगा वापसी का मौका

भारतीय टीम के पास कीवी टीम के नंबर वन बनने के बाद भी वापसी का मौका होगा क्योंकि 19 अक्टूबर को उसकी बांग्लादेश और 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ंत है। दोनों मैच में जीत भारतीय टीम को पहले स्थान पर बनाए रखेगी।

Credit: AP

टीम इंडिया के पास के दोहरी बढ़त

भारतीय टीम के पास अंक और नेट रन रेट दोनों की बढ़त है। उसे फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम ही दोनों मामलों में चुनौती देती दिख रही है। अगर भारतीय टीम कोई मैच गंवाती है तो अन्य टीमों के लिए भी सेमीफाइनल के रास्ते खुल जाएंगे।

Credit: AP

विश्व कप में अजेय नहीं रहती है भारतीय टीम

टीम इंडिया विश्व कप में अजेय नहीं रहती है। साल 2015 में ही टीम इंडिया ने लीग दौर में कोई मैच नहीं गंवाया था। इसके अलावा हर बार विश्व कप में लीग दौर में भारतीय टीम को हार मिली। इस लिहाज से देखें तो वो एक आध मैच गंवा सकती है।

Credit: AP

टॉप 2 में रहते हुए खत्म करेगी लीग राउंड

भारतीय टीम अपने शानदार फॉर्म को जारी रखती है तो उसके विश्व कप 2023 में लीग दौर की समाप्ति के बाद टॉप 2 में रहने की संभावनाएं प्रबल हैं। ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को वो हरा चुकी है। अब न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमें बची हैं।

Credit: AP

Thanks For Reading!

Next: ODI World Cup: अब तक ऐसा रहा है 10 कप्तानों का प्रदर्शन