Jan 2, 2024

1 बॉल पर 286 रन, क्रिकेट का सबसे गजब करिश्मा

शिवम अवस्थी

अनोखा खेल

क्रिकेट उन खेलों में है जिसका इतिहास कुछ ऐसे किस्सों से सजा हुआ है जो इसको अनोखा खेल बनाता है।

Credit: iStock

दिलचस्प इतिहास

क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसी चीजें हो चुकी हैं जिन्हें शायद कोई भूलना भी चाहे तो भूल नहीं पाता। ऐसा दिलचस्प इतिहास कम ही खेलों का रहा है।

Credit: Twitter

पिच पर हैरतअंगेज रिकॉर्ड्स

क्रिकेट की 22 गज की पट्टी यानी पिच पर बल्लेबाजों ने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो सुनहरे अक्षरों में दर्ज हुए और आज भी उनका उल्लेख या तुलना की जाती है।

Credit: iStock

1 गेंद पर सबसे ज्यादा रन

तमाम रिकॉर्ड्स और आंकड़ों के बीच एक रिकॉर्ड की चर्चा हमेशा रही है कि किस क्रिकेट में 1 गेंद पर सबसे ज्यादा रन बनाने का क्या रिकॉर्ड है, ऐसे ही एक अनोखे रिकॉर्ड के बारे में आपको बताते हैं।

Credit: iStock

वो अनोखा मैच

इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बॉनबरी में विक्टोरिया और स्क्रैच इलेवन टीमों के बीच मैच हुआ था और उस मैच में 1 गेंद पर 286 रन बन गए थे। कैसे हुआ था ये करिश्मा, आइए आगे जानते हैं।

Credit: iStock

पहली ही गेंद पर

उस मैच की पहली ही गेंद पर विक्टोरिया के ओपनर ने एक बहुत लंबा व ऊंचा शॉट लगाया और रन दौड़ना शुरू कर दिया। तभी कुछ गजब हो गया।

Credit: iStock

पेड़ पर अटकी गेंद

वहां बाउंड्री के अंदर मौजूद एक पेड़ पर गेंद जा अटकी। विरोधी टीम ने बॉल खो जाने की अपील की लेकिन अंपायर ने नजरअंदाज किया। गेंद नीचे लाने की बहुत कोशिश हुई, काफी देर बाद बंदूक से निशाना लगाया और गेंद नीचे गिरी, तब तक दोनों बल्लेबाज 286 रन दौड़ चुके थे।

Credit: iStock

अखबार की खबर पर संदेह

बल्लेबाजों ने 286 रन दौड़कर वहीं पर पारी घोषित कर दी और यकीन नहीं करेंगे कि बाद में जीती भी विक्टोरिया की टीम। ये रिपोर्ट उन दिनों इंग्लैंड के एक अखबार पॉल मॉल गैजेट ने छापी थी, लेकिन आज तक उस रिपोर्ट पर शक किया जाता है। हालांकि बाद में कई अखबारों में वो खबर छपी।

Credit: Twitter

टेस्ट में इनके नाम है रिकॉर्ड

वैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो टेस्ट क्रिकेट में 1 बॉल पर सर्वाधिक 8 रन एंड्रयू सायमंड्स के नाम दर्ज है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में ओ'ब्रायन की गेंद पर पहले तीन रन दौड़े, फिर ओवर थ्रो हुआ तो 1 रन और दौड़ा और फिर एक और ओवर थ्रो पर गेंद बाउंड्री पार चली गई।

Credit: Twitter/RCB

वनडे में सैंटनर का रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 में 1 गेंद पर सर्वाधिक रन का वनडे रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर ने बनाया जब नीदरलैंड के गेंदबाज बास डी लीड की एक नो बॉल पर पहले छक्का जड़कर 7 रन बनाए। जब दोबारा लीड ये गेंद फेंकने आए तो सैंटनर ने फिर छक्का जड़कर 1 गेंद में 13 रन बटोर लिए।

Credit: Twitter

Thanks For Reading!

Next: साल के पहले टेस्ट में ऐसा है पिछले 10 सालों में भारत का रिकॉर्ड